लखनऊ: महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर सपा नेता बुधवार को सड़क पर उतर आए। समाजवादी पार्टी द्वारा विधानसभा के बाहर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करने से पहले सपा कार्यालय और पार्टी के नेताओं के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई। इस दौरान सपा नेताओं और पुलिस की धक्का मुक्की हुई| बुधवार सुबह अखिलेश यादव के घर के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया। सपा के विधायकों को भी घरों में ही नजरबंद किया गया।
समाजवादी पार्टी ने योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली भाजपा सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि, उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ सरकार विधायकों को राज्य में सार्वजनिक मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दे रही है।
समाजवादी पार्टी ने दावा किया कि विधायकों को राज्य विधानसभा की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई और पुलिस ने उन्हें उनके घरों पर हिरासत में ले लिया। मनोज पांडे, रविदास मेहरोत्रा, अरमान, मोहम्मद ताहिर, अनिल वर्मा आदि सहित कई सपा विधायकों के आवासों के बाहर पुलिस तैनात की गई थी। समाजवादी पार्टी ने दावा किया कि विधायकों को बाहर जाने की अनुमति नहीं है।
लखनऊ संयुक्त पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्दिया ने कहा,;आज समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधान भवन परिसर में धरना प्रदर्शन करने का निश्चय किया था। इस प्रदर्शन के लिए जनपद पुलिस या सचिवालय प्रशासन से किसी भी तरह की अनुमति नहीं ली गई थी| कोर्ट का निर्देश है कि किसी भी प्रकार का प्रदर्शन इको गार्डन में किया जाएगा इसलिए पुलिस ने उन्हें यहां से लेकर इको गार्डन भेजा है। किसी को भी पुलिस ने गिरफ़्तार नहीं किया है|
समाजवादी पार्टी ने प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, विपक्षी दलों खासकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी और झूठे मुकदमें, प्रदेश में सूखा संकट, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान, किसानों की आत्महत्या जैसे मुद्दों पर 14 से 18 सितंबर तक हर दिन दो घंटे राज्य विधानसभा के बाहर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी।
सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा,'समाजवादी पार्टी (सपा) ने आज विधानसभा के बाहर शांतिपूर्ण धरना देने का फैसला किया था। लेकिन सरकार हमारी आवाज को दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। पुलिस कल रात से मेरे गेट के बाहर है| उन्होंने कहा,''आज जब मीडिया वाले मुझसे मिलने की कोशिश कर रहे हैं तो पुलिस जबरदस्ती मेरे घर में घुसने की कोशिश कर रही है| हम पुलिस के अत्याचारों से नहीं डरेंगे और सरकार की बर्बरता के खिलाफ लड़ेंगे|
'समाजवादी पार्टी (सपा) ने कहा,''समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के आवास और समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित मुख्य कार्यालय को पुलिस ने घेर लिया है , समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार की तानाशाही ,बिगड़ी कानून व्यवस्था ,बेरोजगारी ,महंगाई के खिलाफ आज धरना प्रदर्शन का आह्वान किया था !
'समाजवादी पार्टी (सपा) ने ट्वीट किया,'',''सपा कार्यकर्ता जोश में है , भाजपा सरकार होश में आओ , जनता के सब्र को मत परखो , जनता का सब्र टूट गया तो तुम्हारी हुकूमत ध्वस्त हो जायेगी , समाजवादी पार्टी का तुम जितना दमन करोगे , समाजवादी पार्टी उतना आगे बढ़ेगी , क्योंकि तुम्हारे दमन ,तुम्हारे अत्याचार से डरते नहीं हैं समाजवादी