मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हिरासत में लिए गए सपा प्रमुख अखिलेश यादव, किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करने कन्नौज जा रहे थे

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लखनऊ में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| वह कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर…

हिरासत में लिए गए सपा प्रमुख अखिलेश यादव, किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करने कन्नौज जा रहे थे
हिरासत में लिए गए सपा प्रमुख अखिलेश यादव, किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करने कन्नौज जा रहे थे | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लखनऊ में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| वह कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करने कन्नौज जा रहे थे| उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को सोमवार को उनके घर के पास हिरासत में ले लिया गया




कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में कन्नौज में होने वाली "किसान यात्रा" की शुरुआत करने जा रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पुलिस ने रोका, जिसके बाद वो धरने पर बैठ गए। 




सपा प्रमुख अखिलेश यादव और पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा उनके वाहनों को रोकने के बाद धरने पर बैठ गए।जिसके बाद समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव को पुलिस ने राजभवन चौराहे से हिरासत में लिया। पुलिस ने सपा सुप्रीमो के साथ कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है|




सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,समाजवादी पार्टी किसानों के हर आंदोलन का समर्थन करती है। मुख्यमंत्री जी ये बताएं धान कितने में खरीदा गया है किसानों से, मक्के की क्या कीमत दी गई थी और गन्ने की फसल का अभी तक बकाया है किसानों का, ये कब बताएगी सरकार| हम चाहते हैं कि केंद्र कृषि कानूनों को निरस्त करे। उन्हें किसानों को बताना चाहिए कि वे एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) कब लाएंगे, किसानों की आय को दोगुना कब करेगे ?




समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कहा,  'किसान यात्रा' में शामिल होने निकले माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को मुख्यमंत्री के आदेश पर असंवैधानिक रूप से पुलिस द्वारा गिरफ्तार करना किसानों की आवाज को सत्ता के जोर पर कुचलने की पराकाष्ठा है। किसानों से हो रहे अन्या??? के खिलाफ जारी रहेगा समाजवादियों का संघर्ष।



पार्टी ने कहा,अन्नदाता से अन्याय के खिलाफ अंतिम सांस तक संघर्षरत रहेंगे समाजवादी। ' किसान यात्रा ' को रोकने के लिए दमन की हर सीमा पार कर रही है सत्ता। किसानों की आवाज़ बुलंद करने निकले राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को असंवैधानिक तरीके से सीएम के आदेश पर रोके जाना घोर निंदनीय!




अखिलेश यादव ने कहा, "कई जगहों पर हमारे कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया| वे (पुलिस) चाहे तो हमें गिरफ्तार कर सकते हैं|उन्होंने हमारी गाड़ियां रोकी हैं| हम पैदल जाएंगे| इससे पहले, प्रशासन ने कहा था कि किसान यात्रा की इजाजत नहीं दी है प्रशासन ने कई सपा नेताओं को हिरासत में लेने के साथ विक्रमादित्य मार्ग को सील कर दिया था| इसके लिए कोरोना प्रोटोकॉल का हवाला दिया गया|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।