मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को लेकर अखिलेश का CM योगी पर वार: सरकार के ‘मिशन शक्ति‘ और ‘ऐंटी रोमियों स्क्वाड‘ जैसे टोटके काम नहीं आ रहे हैं

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था सम्हालना भाजपा सरकार के वश की बात नहीं रही। मुख्यमंत्री जी के अशोभनीय शब्दों…

महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को लेकर अखिलेश का CM योगी पर वार: सरकार के ‘मिशन शक्ति‘ और ‘ऐंटी रोमियों स्क्वाड‘ जैसे टोटके काम नहीं आ रहे हैं
महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को लेकर अखिलेश का CM योगी पर वार: सरकार के ‘मिशन शक्ति‘ और ‘ऐंटी रोमियों स्क्वाड‘ जैसे टोटके काम नहीं आ रहे हैं | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था सम्हालना भाजपा सरकार के वश की बात नहीं रही। मुख्यमंत्री जी के अशोभनीय शब्दों जैसे ‘ठोक दो‘, ‘राम नाम सत्य कर दो‘ के उवाच से अपराधियों के बुलंद हौंसलों के आगे प्रशासनिक मशीनरी नतमस्तक पाई जाती हैं। भाजपा राज में सर्वाधिक अत्याचार की शिकार महिलाएं एवं किशोरियां ही हैं। डबल इंजन वाली भाजपा सरकार के ‘मिशन शक्ति‘ और ‘ऐंटी रोमियों स्क्वाड‘ जैसे टोटके काम नहीं आ रहे हैं। 



अखिलेश यादव ने कहा है कि,''रामपुर के स्वार क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता पर एसिड अटैक की घटना की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि बहराइच के काजीपुरा मोहल्ला में कोचिंग से लौट रही छात्रा पर भी एसिड डाली गई जिससे वह बुरी तरह झुलस गई है। आगरा के शमसाबाद क्षेत्र की बड़ा गांव निवासी एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से डेढ़ किलोमीटर दूर बरामद हुआ है।



अखिलेश यादव ने कहा है कि,कन्नौज में तमंचा दिखाकर एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। अलीगढ़ में दुष्कर्म के बाद पीड़िता को गोली मार दी गई। भाजपा राज में तो अब पूजा स्थल और अस्पताल में भी महिलाएं अपमानित हो रही हैं। कन्नौज के तिर्वा क्षेत्र में अन्नपूर्णा मंदिर में पूजा करने गई एक 15वर्षीय किशोरी से और लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में एक तीमारदार महिला से छेड़छाड़ की घटनाएं हुई।




अखिलेश यादव ने कहा है कि,एक और शर्मनाक घटना प्रतापगढ़ में घटी जहां जेठवारा थाना क्षेत्र में एक 40वर्षीया महिला से गैंगरेप किया गया। बदमाशों ने उसका वीडियो भी वायरल किया। शिकायत के कई दिन बीत जाने के बाद भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।



अखिलेश यादव ने कहा है कि,'भाजपा की राज्य सरकार झूठ और नफरत की राजनीति करती है। उसके द्वारा दायर झूठे मुकदमों की कलई खुलने लगी है। हाथरस की बेटी के मामले में सीबीआई की चार्जशीट से भाजपा सरकार के झूठ और गैरजिम्मेदारी का पर्दाफाश हुआ है। सीबीआई ने उससे गैंगरेप की पुष्टि की है।



अखिलेश यादव ने कहा है कि,'न्यायपालिका और लोकतंत्र में विश्वास रखते हुए पूरा भरोसा है कि पूर्व मंत्री एवं सांसद मोहम्मद आजम खां साहब के खिलाफ चल रहे झूठे मुकदमों से उन्हें जल्दी ही इंसाफ मिलेगा। न्यायालय के आदेश से पूर्व सांसद एवं विधायक श्रीमती तंजीन फातिमा की 298 दिनों बाद जेल से रिहाई से भी साबित है कि सच के आगे झूठ हारता है।



अखिलेश यादव ने कहा है कि वस्तुतः भाजपा अन्याय-अत्याचार के रास्ते पर चल पड़ी है, यह रास्ता पतन की ओर ले जाता है। भाजपा से ऊबी और पीड़ित जनता सन् 2022 में समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाकर भाजपा राज पर अपनी आखिरी मुहर लगाएगी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।