लखनऊ:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के मेंबर और कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद बवाल बढ़ता जा रहा है। भारी संख्या में सपा के कार्यकर्ता लखनऊ पुलिस मुख्यालय के सामने जुटे हैं।सपा मीडिया सेल के नेता मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी को लेकर लखनऊ में पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और लखनऊ पुलिस में आमने-सामने की झड़प हो रही है।
माजवादी पार्टी के मीडिया सेल सदस्य और पार्टी कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी को लेकर लखनऊ में पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है| सपा ने मनीष की गिरफ्तारी को निंदनीय और शर्मनाक बताया।
मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी की सूचना पर समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ पुलिस मुख्यालय मुख्यालय पहुंचे। उनके हाथ में एक लिफाफा था।
इस दौरान पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों ने अखिलेश यादव को चाय का ऑफर किया तो उन्होंने चाय पीने से इंकार कर दिया। अखिलेश यादव ने कहा, ""मैं यहां की चाय नहीं पीयूंगा.. जहर दे दो तो, मुझे भरोसा नहीं"| उन्होंने कहा,"हम यहां की चाय नहीं पियेंगे। हम अपनी (चाय) लाएंगे, कप आपका ले लेंगे। हम नहीं पी सकते, ज़हर दे दोगे तो? हमें भरोसा नहीं। हम बाहर से मंगा लेंगे।"
इस दौरान खिलेश यादव ने एक कार्यकर्ता को बाहर से चाय लाने की बात भी कही। उन्होंने कहा, यहां की चाय नहीं पीएंगे। बाहर की पीएंगे। हम यहां की चाय नहीं पी सकते हैं, जहर दे दोगे तब...हमें भरोसा नहीं है। सच में भरोसा नहीं है। आप अपनी चाय पीजिए, हम अपनी पीएंगे।"