मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूपी विधानसभा सत्र: सपा सदस्यों ने सदन में उठाया मणिपुर का मामला, महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार को बताया 'शर्मनाक'; चर्चा की मांग की

लखनऊ:नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अगुवाई में आज समाजवादी पार्टी के विधान सभा एवं विधान परिषद के सदस्यों ने मणिपुर का मामला उठाया और इस पर तुरन्त चर्चा की मांग की। अखिलेश यादव न…

यूपी विधानसभा सत्र: सपा सदस्यों ने सदन में उठाया मणिपुर का मामला, महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार को बताया 'शर्मनाक'; चर्चा की मांग की
यूपी विधानसभा सत्र: सपा सदस्यों ने सदन में उठाया मणिपुर का मामला, महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार को बताया 'शर्मनाक'; चर्चा की मांग की | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अगुवाई में आज समाजवादी पार्टी के विधान सभा एवं विधान परिषद के सदस्यों ने मणिपुर का मामला उठाया और इस पर तुरन्त चर्चा की मांग की। अखिलेश यादव ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में महिलाओं को रोज अपमानित किया जा रहा है। मणिपुर की घटना से दुनिया भर में भारत की बदनामी हुई है। विधानसभा में महिला विधायकों ने भाजपा सरकार की हठधर्मी के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। 


यह भी पढ़ें: मणिपुर में महिलाओं को 'नग्न घुमाने और गैंगरेप' की घटना....यह कोई अकेली घटना नहीं: SC ने सरकार से पूछा- ऐसी कितनी एफआईआर दर्ज़ की गई ?


 समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्यों ने भी सदन के सभापति को नोटिस देकर मणिपुर प्रदेश में महिलाओं के साथ घटित नग्नता की घटना के सम्बंध में निंदा प्रस्ताव पारित करने, घटना में पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने तथा तथ्यों की जानकारी हेतु विधान परिषद के सदस्यों का प्रतिनिधिमण्डल मणिपुर भेजने की मांग की है।


यह भी पढ़ें: मणिपुर में भीड़ ने महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया, फिर किया गैंगरेप



मणिपुर की घटना के सम्बंध में निंदा प्रस्ताव और पीड़ित परिवारों के सांत्वना देने की मांग करने वाले विधान परिषद सदस्यों में सर्वश्री लाल बिहारी यादव, नरेश उत्तम पटेल, राजेन्द्र चौधरी, स्वामी प्रसाद मौर्य, डॉ0 मान सिंह यादव, शाहनवाज, आशुतोष सिन्हा, मुकल, जासमीर अंसारी द्वारा हस्ताक्षरित नोटिस में कहा गया है कि मणिपुर में कुकी समुदाय की महिलाओं के साथ मानवता को शर्मसार करने वाली नग्नता की घटना से सम्पूर्ण विश्व में भारत की छवि खराब हुई है। 


  नोटिस में कहा गया है कि देश की प्रत्येक महिलाएं भयाक्रांत है। मणिपुर की सरकार और पुलिस प्रशासन की विफलता के कारण केन्द्र की भाजपा सरकार के हस्तक्षेप की आवश्कता है। समाज में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सामूहिक रूप से सदन में निंदा की जानी चाहिए।


यह भी पढ़ें: मणिपुर में महिलाओं को 'नग्न' घुमाने और सामूहिक बलात्कार के 4 आरोपी गिरफ्तार 


मणिपुर की घटना से देश भर की महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश की विधानसभा एवं विधान परिषद सदन के माध्यम से केन्द्र सरकार से तात्कालिक एवं प्रभावी कार्यवाही करने की अपेक्षा की है तथा पीड़ित परिवारों को सुरक्षा मुहैया कराने के साथ उनके जख़्मों पर मरहम लगाने के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा एवं विधान परिषद सदन का सामूहिक प्रतिनिधिमण्डल मणिपुर भेजे जाने की मांग की है।     



यह भी पढ़ें: मणिपुर में महिलाओं को 'नग्न' घुमाने की घटना पर SC सख्त






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 अगस्त 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।