मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

...भाजपा से इंग्लैण्ड तक में है' : लखनऊ में होने वाले IND vs ENG मैच पर बोले अखिलेश- 'समाजवादियों का बनाया हुआ स्टेडियम'

लखनऊ: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले भारत बनाम इंग्लैंड मैच पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "समाजवादियों का बनाया हुआ स्टेडियम है, लखनऊ और उत्तर प्रदेश को गर्व है कि एक बेहतरीन मैच वर्ल्ड क्ल…

...भाजपा से इंग्लैण्ड तक में है' : लखनऊ में होने वाले IND vs ENG मैच पर बोले अखिलेश- 'समाजवादियों का बनाया हुआ स्टेडियम'
...भाजपा से इंग्लैण्ड तक में है' : लखनऊ में होने वाले IND vs ENG मैच पर बोले अखिलेश- 'समाजवादियों का बनाया हुआ स्टेडियम' — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले भारत बनाम इंग्लैंड मैच पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "समाजवादियों का बनाया हुआ स्टेडियम है, लखनऊ और उत्तर प्रदेश को गर्व है कि एक बेहतरीन मैच वर्ल्ड क्लास स्टेडियम में देखने का मौका मिल रहा है।"




समाजवादी पार्टी ने अपने बयान में कहा,'राजधानी लखनऊ के इकॉना स्टेडियम में 29 अक्टूबर 2023 को भारत-इंग्लैण्ड के बीच अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के आयोजन की चर्चा भाजपा से इंग्लैण्ड तक में है। राजधानी लखनऊ के इस अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम में मैच देखने का सुअवसर इसलिए भी है क्योंकि इसके पहले राजधानी लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैंच देखने के लिए लोग तरसते थे। समाजवादी पार्टी की सरकार में अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाकर लोगों को यह सुअवसर प्रदान किया है। लोग इसका श्रेय अखिलेश यादव को दे रहे है।



अखिलेश यादव का विकास का विजन बिल्कुल स्पष्ट है। उन्होंने अपनी सरकार में प्रदेश को ऐसे कई दर्शनीय स्थल दिए हैं जो अपने ढंग के हैं और उनको बार-बार याद किया जाता है। अपने कार्यकाल में उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का इकाना स्टेडियम बनाया जिससे बड़े मैचों का सूखा खत्म हो गया। आज हर बड़े मैच का केन्द्र लखनऊ है।



अखिलेश का क्रिकेट प्रेम जग जाहिर है। मुख्यमंत्री बनने पर उन्होंने आईएएस के साथ मैच की शुरुआत की थी। मुख्यमंत्री रहते सन् 2015 में वे लंदन प्रवास में लॉर्ड्स के प्रसिद्ध स्टेडियम को देखने गए थे। एक सप्ताह की इस यात्रा में उनके साथ तत्कालीन कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी भी थे। 


यादव ने लंदन का सुप्रसिद्ध हाईड पार्क भी घूमा और उसके क्षेत्रफल के बराबर उन्होंने लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क का निर्माण कराया। लंदन की टेम्स नदी के तर्ज पर लखनऊ में उन्होंने जनप्रिय स्थल गोमती रिवरफ्रंट भी बनाया।



राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि वे और श्री अखिलेश यादव लन्दन के हाइड पार्क के LIDO रेस्टोरेंट में अक्सर कॉफी पीने के लिए जाते थे।   



महिला अपराध नियंत्रण के लिए 1090 और यूपी डायल 100 जैसी पुलिस रिस्पांस सिस्टम की शुरूआत उन्होंने की। लखनऊ में ट्रैफिक जाम से निजात पाने के लिए राजधानीवासियों की सुविधा के लिए मेट्रो रेल चलाई। 



अखिलेश यादव के कार्यकाल में राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य जनपदों में चौड़ी सड़कों का जाल बिछाया गया। पूरे प्रदेश के जनपदों में मेडिकल कॉलेज, अस्पताल बनाकर स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य किया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे देश का पहला शानदार एक्सप्रेस-वे है। प्रदेश और राजधानी लखनऊ में जो भी विकास के कार्य हुए हैं वे सब समाजवादी पार्टी की सरकार में हुए है। इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार के दोनों कार्यकाल में एक भी उल्लेखनीय कार्य नहीं किया गया।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अक्टूबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।