मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे गोड्से को महिमामंडित करने वाले नाटक का मंचन देश का अपमान, यूपी कांग्रेस ने आयोजन को रद्द करने की मांग

● बनारस रंग महोत्सव को रद्द करे प्रशासन- शाहनवाज़ आलम● राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे गोड्से को महिमाण्डित करने वाले नाटक का मंचन देश का अपमान: यूपी कांग्रेस● छेड़खानी के आरोपी के नाटक का मंचन मह…

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे गोड्से को महिमामंडित करने वाले नाटक का मंचन देश का अपमान, यूपी कांग्रेस ने आयोजन को रद्द करने की मांग
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे गोड्से को महिमामंडित करने वाले नाटक का मंचन देश का अपमान, यूपी कांग्रेस ने आयोजन को रद्द करने की मांग | फ़ोटो: TVL News

बनारस रंग महोत्सव को रद्द करे प्रशासन- शाहनवाज़ आलम

● राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे गोड्से को महिमाण्डित करने वाले नाटक का मंचन देश का अपमान: यूपी कांग्रेस

● छेड़खानी के आरोपी के नाटक का मंचन महिलाओं का अपमान:यूपी कांग्रेस




लखनऊ:अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज़ आलम ने बनारस में होने वाले रंग महोत्सव के आयोजकों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे का महिमामंडन करने वाला नाटक दिखाने को ले कर आयोजन को रद्द करने और आयोजकों को राजद्रोह के तहत तत्काल जेल भेजने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोड्से की भतीजी हिमानी सावरकर से अपने सम्बन्धों को भी स्पष्ट करने की मांग की है जो मृत्यु से पहले तक लगातार गोरखनाथ पीठ पर आ कर उनसे मिलती रही हैं।



शाहनवाज़ आलम ने जारी बयान में कहा कि आरएसएस से जुड़े संस्कार भारती और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा 27 से 31 जनवरी तक बनारस में होने वाले इस आयोजन के आमंत्रण पत्र पर गांधी जी की शहादत दिवस 30 जनवरी पर उनके हत्यारे को महिमामंडित करने वाले गोडसे नाटक के मंचन का कार्यक्रम अंकित है। शाहनवाज़ आलम ने कहा कि राष्ट्रपिता की शहादत दिवस के दिन उनके हत्यारे को महिमामंडित करना पूरे देश और देश भक्तों का अपमान है। इस आयोजन में शामिल लोगों को तत्काक राजद्रोह के तहत मुकदमा दर्ज कर के जेल भेज देना चाहिए।


कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही गांधी जी के हत्यारे गोडसे का जगह-जगह महिमामण्डन करने का काम शुरू हुआ। अगर इन पूर्ववर्ती घटनाओं में शामिल अपराधियों पर सख़्त पुलिसिया कार्यवाई हुई होती तो आज बनारस में ऐसे आयोजन का साहस कोई नहीं करता। शाहनवाज़ आलम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को गोड्से की भतीजी और कई आतंकी घटनाओं में आरोपी संगठन अभिनव भारत की अध्यक्ष हिमानी सावरकर से अपने संबंधों को स्पष्ट करना चाहिए जो मरने से पहले तक हर साल गोरखपुर आ कर उनसे मिलती थीं।



शाहनवाज़ आलम ने आरोप लगाया कि 29 जनवरी को जिस एक नाटक का मंचन होना है उसके लेखक पर कुछ सालों पहले काशी विद्यापीठ में छेड़खानी का मामला दर्ज हुआ था जिसके कारण तब कैंपस में ही उनकी काफी पिटाई भी हुई थी। शाहनवाज़ आलम ने कहा कि संघ के पास गोडसे जैसे हत्यारे और छेड़खानी करने वाले शिक्षक ही रोल मॉडल हैं।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।