लखनऊ: उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने अतीक अहमद के भाई अशरफ के साले को अब्दुल समद उर्फ सद्दाम को दिल्ली के मालवीय नगर से गिरफ्तार किया है। सद्दाम पर 1 लाख रुपए का इनाम था। सद्दाम दिल्ली के डीडीए के फ्लैट में अपनी प्रेमिका अनम से मिलने आया था| एसटीएफ ने आगे बताया,'' 1 लाख का पुरूस्कार घोषित अतीक अहमह गैंग का सक्रिय सदस्य अपराधी अब्दुल समद उर्फ सद्दाम पुत्र मंसूर अहमद निवासी ग्राम हटवा उपरहार थाना पुरामुफ्ती जनपद इलाहाबाद को 28/09/2023 की सुबह 02 बजे डी0डी0ए0 फ्लैट्स अपोजिट सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल मालवीय नगर नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है|'' उल्लेखनीय है कि अभियुक्त अब्दुल समद उर्फ सद्दाम पर अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली द्वारा रू- 1,00,000/- का पुरुस्कार घोषित किया गया था।
एसटीएफ के मुताबिक,'उत्तर प्रदेश एसटीएफ को विगत काफी दिनों से फरार अतीक अहमद गैंग के सक्रिय सदस्य अब्दुल समद उर्फ सद्दाम पुत्र मंसूर अहमद निवासी ग्राम हटवा उपरहार थाना पुरामुफ्ती जनपद इलाहाबाद हाल निवासी किराये का मोहम्मद यासीन का मकान खुशबू इन्क्लेव थाना बारादरी जनपद बरेली के सम्बन्ध में सूचनायें प्राप्त हो रही थी । इस सम्बन्ध में एस0टी0एफ की विभिन्न इकाईयों / टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था जिनके अनुपालन में बरेली यूनिट एसटीएफ के उपाधीक्षक अब्दुल कादिर के नेतृत्व में उप निरीक्षक राशिद अली, मु0आ0 रामजी लाल, मु0आ0 संदीप कुमार, आरक्षी संजय यादव, आरक्षी कमाण्डो रामकिशन वर्मा, चालक मु0आ गिरिजेश पोशवाल मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर अब्दुल समद उर्फ सद्दाम को डी0डी0ए0 फ्लैट्स अपोजिट सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल मालवीय नगर नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया ।
यह भी पढ़ें: पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की पुलिस हिरासत में गोली मारकर हत्या
अब्दुल समद उर्फ सद्दाम ने बताया कि मैं अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली, कर्नाटक, मुम्बई में जगह बदल-बदलकर निवास कर रहा था। मैं आज 28 सितंबर को अपनी प्रेमिका अनम से मिलने जा रहा था कि पकङा गया । पूंछताछ पर बताया कि मैं जनपद बरेली में खुशबू इन्क्लेव में रह रहा था क्योंकि मेरे बहनोई अशरफ बरेली जेल में बन्द थे| उनको जेल में रसद सामग्री जेल कर्मचारियों की मिलीभगत से जेल के अन्दर पहुंचाने व उनके द्वारा उनकी जमीनों आदि को खरीदने व बेचने का काम मेरे द्वारा किया जाता था। मेरे बहनोई अशरफ के दोस्तों द्वारा जो पैसा आदि दिया जाता था उसकी जिम्मेवारी मेरी ही होती थी। बरेली में लल्ला गद्दी, नाजिश, सय्यद साहब, फुरकान आदि के साथ मिलकर विवादित जमीनों में हस्तक्षेप कर धन अर्जित करते थे
यह भी पढ़ें: “ नहीं ले गए तो नहीं गए” : हत्या से पहले बेटे असद को दफनाने पर अतीक के आखिरी शब्द
यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने कहा, "...अब्दुल समद उर्फ सद्दाम, अशरफ का बहनोई है...जब अशरफ बरेली जेल में था तो वह अशरफ का काम संभालता था...सद्दाम सभी शूटरों को फर्जी दस्तावेजों के जरिए अशरफ से से मिलवाने के लिए बरेली जेल ले गया था...| यह हमें सीसीटीवी फुटेज में मिला है... |उसके खिलाफ बरेली जेल में मुकदमा है और हमने उसे उसी के तहत गिरफ्तार किया है... उसने सारा सामान ले लिया था
यह भी पढ़ें: उमेश पाल हत्याकांड:मुठभेड़ में मारा गया अतीक अहमद का बेटा असद और मकसूदन का बेटा गुलाम
यूपी एसटीएफ के एडीजी ने आगे बताया, "सद्दाम ने उमेश पाल की हत्या के शूटरों और उनकी मुलाकात अशरफ से कराई थी...| यह ऑपरेशन (अब्दुल समद उर्फ सद्दाम को गिरफ्तार करने के लिए) यूपी एसटीएफ की बरेली यूनिट ने चलाया था। उसे दिल्ली के मालवीय नगर से गिरफ्तार किया गया था। वह एक महत्वपूर्ण और गिरोह का भरोसेमंद सदस्य. पूछताछ जारी है और हम आपको इसके बारे में आगे जानकारी देंगे.''