मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

लखनऊ में प्रेमिका को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला: युवक ने चौथी मंजिल से नीचे फेंका, साथ अस्पताल तक गया, मौत की बात सुनकर हुआ फरार

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक युवक ने अपनी प्रेमिका को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला| थाना दुबग्गा क्षेत्रान्तर्गत बसंत कुंज की डूडा कॉलोनी में पड़ोसी युवक सुफियान ने निधि गुप्ता नाम की लड़की…

लखनऊ में प्रेमिका को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला: युवक ने चौथी मंजिल से नीचे फेंका, साथ अस्पताल तक गया, मौत की बात सुनकर हुआ फरार
लखनऊ में प्रेमिका को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला: युवक ने चौथी मंजिल से नीचे फेंका, साथ अस्पताल तक गया, मौत की बात सुनकर हुआ फरार — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक युवक ने अपनी प्रेमिका को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला| थाना दुबग्गा क्षेत्रान्तर्गत बसंत कुंज की डूडा कॉलोनी में पड़ोसी युवक सुफियान ने निधि गुप्ता नाम की लड़की को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला| पीड़ित परिवार ने शव के साथ प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। लड़की के परिजनों का आरोप कहा कि उनकी बेटी निधि पर सूफियान धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहा था। फिलहाल लखनऊ पुलिस ने हत्या और धर्म परिवर्तन की धारा के तहत का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की गई है।



पश्चिम लखनऊ के ADCP चिरंजीवी नाथ सिंह ने कहा, "आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए टीम लगी हुई है। पूरे केस की मॉनिटरिंग हो रही है।"वरिष्ठअ धिकारी इसे खुद मॉनिटर कर रहे हैं, यथासंभव जरूरी कार्रवाई की जाएगी|



लखनऊ के संयुक्त पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्दिया ने कहा,''हमें सूचना मिली थी कि बसंत कुंज की डूडा कॉलोनी में एक पड़ोसी युवक सुफियान ने एक लड़की को चार मंजिला इमारत से धक्का देकर नीचे गिराया है। दोनों पड़ोसी आपस में परिचित हैं।  लगभग 1.5 वर्ष से सुफियान मृतका से दोस्ती करने की कोशिश कर रहा था|



दोनों परिवारों को इसकी जानकारी थी और उन्होंने अपने बच्चों को समझाया भी था। घटना से कुछ दिन पहले सुफियान ने मृतका को एक की-पैड वाला फोन दिया था। यह बात जब मृतका के अभिभावकों को पता चली तो वह सुफियान के घर गए और  वहां आपस में बहस हुई|



इस बीच मृतका ऊपर की तरफ भागी और सुफियान भी उसके पीछे गया। कुछ देर बाद मृतका की नीचे गिरने की आवाज़ आई। मृतका को ट्रॉमा सेंटर ले गए जहां उसे मृत घोषित किया। सुफियान भी वहां गया था लेकिन मृत्यु की बात सुनकर वह वहां से भाग गया|



संयुक्त पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्दिया ने कहा,'मृतका की मां ने लिखित तहरीर दी है जिसके आधार पर हमने मामला दर्ज़ किया है। हमने आरोपी की खोज के लिए पुलिस टीम गठित कर दी है। वादी पक्ष ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है लेकिन पुलिस इसकी विवेचना करेगी|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।