मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी राज्यसभा चुनावः अधिकारियों ने एक सेट गायब कर दिया, जाएंगे हाईकोर्ट: पर्चा खारिज मामले में प्रकाश बजाज का आरोप

लखनऊ: राज्यसभा चुनाव से पहले मायावती को बड़ा झटका देते हुए बसपा के 5 बागी विधायकों ने बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की| राज्यसभा चुनाव में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश ब…

यूपी राज्यसभा चुनावः अधिकारियों ने एक सेट गायब कर दिया, जाएंगे हाईकोर्ट: पर्चा खारिज मामले में प्रकाश बजाज का आरोप
यूपी राज्यसभा चुनावः अधिकारियों ने एक सेट गायब कर दिया, जाएंगे हाईकोर्ट: पर्चा खारिज मामले में प्रकाश बजाज का आरोप | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  राज्यसभा चुनाव से पहले मायावती को बड़ा झटका देते हुए बसपा के 5 बागी विधायकों ने बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की| राज्यसभा चुनाव में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश बजाज ने भी सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात की थी




सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव व प्रकाश बजाज की मुलाकात...प्रकाश बजाज के पिता भी साथ रहे मौजूद...पर्चा खारिज मामले में प्रकाश बजाज का आरोप..




प्रकाश बजाज ने कहा कि,''2 सेट में दाखिल किया गया था पर्चा....अधिकारियों ने एक सेट गायब कर दिया| उन्होंने कहा कि,''इसी मुद्दे को लेकर हाईकोर्ट|





समाजवादी पार्टी (सपा) के समर्थन से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश बजाज का पर्चा खारिज हो चुका है| माना जा रहा था कि प्रकाश बजाज की वजह से ही बसपा के अंदर बगावत हुई थी| लेकिन उनका पर्चा खारिज होने के बाद बसपा के बागी विधायकों की बगावत बेकार हो चुकी है|




प्रकाश बजाज का पर्चा खारिज होने के बाद राज्यसभा के लिए 10 सीटों पर उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय है|अब 8 बीजेपी, एक सपा और एक बसपा का राज्यसभा सदस्य चुना जाना लगभग तय है|



पर्चा खारिज होने पर प्रकाश बजाज गुरुवार को हाई कोर्ट में अपील दायर करेंगे| अगर उन्हें कोर्ट से राहत नहीं मिली तो सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए जाएंगे जिसमें एक बसपा और एक सपा को सीट मिलेगी|




बता दें कि,'' इससे पहले उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी में बगावत हो गई है। बुधवार को राज्यसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती को बड़ा झटका | बसपा के प्रत्यशी रामजी गौतम के 10 प्रस्तावकों में से 5 प्रस्तावकों ने अपना प्रस्ताव वापस ले लिया।इसके बाद 5 विधायकों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की।विधायकों के इस फैसले से बसपा प्रत्याशी की उम्मीदवारी पर संकट खड़ा हो गया है।




विधायकों के इस फैसले से बसपा प्रत्याशी की उम्मीदवारी पर संकट खड़ा हो गया था।इन विधायकों में असलम राईन, असलम चौधरी, हरगोविंद भार्गव, हाकिम सिंह बिंद और मुज्तबा सिद्दीकी हैं।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।