मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूपी कांग्रेस चीफ अजय कुमार लल्लू की लोकेशन नहीं बता रही पुलिस, कई घंटों से नहीं है पता, कांग्रेस ने पूछा- यह कौन सा क़ानून है और किस तरह का नियम योगी जी..?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुंदेलखंड में शनिवार को ललितपुर से चित्रकूट तक पैदल मार्च निकालने का कार्यक्रम बनाया था। किसान बचाओ, गाय बचाओ स्लोगन के साथ निकला इनका पैदल मार्च ललितपुर तक ही सि…

यूपी कांग्रेस चीफ अजय कुमार लल्लू की लोकेशन नहीं बता रही पुलिस, कई घंटों से नहीं है पता, कांग्रेस ने पूछा- यह कौन सा क़ानून है और किस तरह का नियम योगी जी..?
यूपी कांग्रेस चीफ अजय कुमार लल्लू की लोकेशन नहीं बता रही पुलिस, कई घंटों से नहीं है पता, कांग्रेस ने पूछा- यह कौन सा क़ानून है और किस तरह का नियम योगी जी..? | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुंदेलखंड में शनिवार को ललितपुर से चित्रकूट तक पैदल मार्च निकालने का कार्यक्रम बनाया था। किसान बचाओ, गाय बचाओ स्लोगन के साथ निकला इनका पैदल मार्च ललितपुर तक ही सिमट गया। पुलिस ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ अन्य नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।




शनिवार देर रात उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने कहा,'' दोपहर को ही प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को ललितपुर से पुलिस लेकर गई थी लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल रहा है| कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनाते ने CM योगी से पूछा,''यह कौन सा क़ानून है और किस तरह का नियम| 



शनिवार देर रात कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनाते ने ट्वीट किया,''उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी को गिरफ़्तार करने के बाद उप्र पुलिस झांसी से लखनऊ ला रही थी, पर वह अभी तक लखनऊ नहीं पहुँचे हैं। कई घंटों से उनका कुछ पता नहीं है। उनकी लोकेशन नहीं पता है, यह कौन सा क़ानून है और किस तरह का नियम योगी आदित्यनाथ जी..?



उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने कहा,'''यूपी पुलिस ये कैसा व्यवहार कर रही है? बंगाल में भाजपा अध्यक्ष की कार का कांच तोड़ा जाता है तो भाजपा और दिल्ली मीडिया के लिए लोकतंत्र खतरे में आ जाता है। यूपी में पिछले 7 घंटे से हमारे प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने एक आन्दोलन रोकने के लिए अगवा कर रखा है। लोकतंत्र?




उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने कहा,अजय कुमार 'लल्लू' जी की लोकेशन नहीं बता रही यूपी पुलिस। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार 'लल्लू' जी को आज शाम आदित्यनाथ की पुलिस झांसी से लखनऊ के लिए लेकर निकली जिसके कई घण्टे बीत जाने के बाद भी उनकी मौजूदा लोकेशन अज्ञात है।



कांग्रेस ने कहा,''बंगाल में भाजपा की रैली हो सकती है। बंगाल में भाजपा बंद और प्रोटेस्ट कर सकती है। तमिलनाडु में भाजपा की रैली हो सकती है। हैदराबाद में भाजपा की रैली हो सकती है। तो यूपी में कांग्रेस की गाय बचाओ, किसान बचाओ यात्रा क्यों नहीं निकल सकती?




गौरतलब है कि,''बुंदेलखंड में कांग्रेस ने गाय बचाओ, किसान बचाओ पद यात्रा की योजना बनाई थी। ललितपुर से शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ अन्य नेता पैदल मार्च पर निकले। इनका कार्यक्रम पैदल मार्च को ललितपुर से चित्रकूट तक ले जाने का था। इसी बीच पुलिस ने इनकी इस पदयात्रा को ललितपुर में ही रोक दिया। इस पदयात्रा रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग करने के साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार कर लिया।




कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार के साथ राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य व राहुल राय पदयात्रा में शामिल थे। इन सभी ने ललितपुर में मृत गाय की अस्थियों को घड़े में रखकर पदयात्रा शुरू की थी। पदयात्रा को ललितपुर जिले से चित्रकूट तक ले जाने का कार्यक्रम था, लेकिन नेताओं की गिरफ्तारी के बाद यह पदयात्रा ललितपुर में ही समाप्त हो गई।




इस पदयात्रा को बुंदेलखंड के हर जिले लेकर जाने का कार्यक्रम तय था। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने बताया था कि यह यात्रा ललितपुर की सौजना गौशाला से निकलकर बुन्देलखण्ड के सभी जिलों से होती हुई चित्रकूट में पवित्र मंदाकिनी नदी के तट पर समाप्त करने का कार्यक्रम था। जहां सरकार की दुर्व्यवस्था से मरी गायों की अस्थियों का तर्पण भी होना था।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।