लखनऊ : लखनऊ में गोसाईंगंज के महुरा कला गांव में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के समीप भगवान परशुराम के मंदिर के सामने लगा 68 फुट ऊंचा फरसा गिर गया। लखनऊ में परशुराम मंदिर से भगवान परशुराम का 'फरसा' गिरने पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि,''भगवान परशुराम अखिलेश यादव से नाराज हैं। 'फरसा' गिर गया, हालांकि यह अखिलेश यादव पर नहीं गिरा|
बता दें कि अखिलेश यादव ने 02 जनवरी, 2022 को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के गोसाईंगज के पास स्थित महुराकलां गांव में नवनिर्मित भगवान परशुराम मंदिर का लोकार्पण किया था, 8 दिन बाद मंदिर के बाहर लगा भगवान परशुराम का फरसा गिर गया|
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंदिर से भगवान परशुराम 'फरसा' गिरने पर कहा कि,''भगवान परशुराम अखिलेश यादव और उनकी पार्टी से नाराज हैं। 'फरसा' गिर गया, हालांकि यह उन (अखिलेश यादव) पर नहीं गिरा|
गौर हो कि,''गोसाईंगंज के महुरा कला गांव में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के समीप भगवान परशुराम के मंदिर के सामने लगा 68 फुट ऊंचा फरसा गिर गया। सुल्तानपुर के लम्भुवा से पूर्व विधायक संतोष पांडे द्वारा बनवाये गए परशुराम मन्दिर के सामने इस फरसे को स्थापित कराया था। 2 जनवरी को सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 68 फीट उंचे फरसे का अनावरण किया था| इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने नवनिर्मित भगवान परशुराम मंदिर में पूजा अर्चना के साथ आरती भी की थी|
हालांकि, इस सम्बंध में फरसा गिरने की बात को अफवाह बताते हुए पूर्व विधायक संतोष पांडे ने पोस्ट डाली है। उन्होंने कहा है कि फरसे पर एलईडी लाइट लगाने के लिए नीचे उतरा गया है। फरसा गिरने की बात अफवाह है।