मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

आज बस्ती ,संतकबीरनगर, श्रावस्ती समेत यूपी के 15 जिलें कोविड से मुक्त, बीते 24 घंटे में 58 जिलों में एक भी नया केस नहीं

लखनऊ: संतकबीरनगर, श्रावस्ती और बस्ती समेत उत्तर प्रदेश के 15 जनपदों में कोविड का एक भी मरीज नहीं है| संतकबीरनगर, श्रावस्ती और बस्ती समेत उत्तर प्रदेश के 15 जनपद कोविड संक्रमण से मुक्त हो गए है| प्रदे…

आज बस्ती ,संतकबीरनगर, श्रावस्ती समेत यूपी के 15 जिलें कोविड से मुक्त, बीते 24 घंटे में 58 जिलों में एक भी नया केस नहीं
आज बस्ती ,संतकबीरनगर, श्रावस्ती समेत यूपी के 15 जिलें कोविड से मुक्त, बीते 24 घंटे में 58 जिलों में एक भी नया केस नहीं — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  संतकबीरनगर, श्रावस्ती और बस्ती समेत उत्तर प्रदेश के 15 जनपदों में कोविड का एक भी मरीज नहीं है| संतकबीरनगर, श्रावस्ती और बस्ती समेत उत्तर प्रदेश के 15 जनपद कोविड संक्रमण से मुक्त हो गए है| प्रदेश में बीते 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 26 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसी अवधि में 23 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब तक 16,85,877 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 408 रह गई है।



मुख्यमंत्री ने आज सरकारी आवास पर कोविड-19 के संबंध में गठित समितियों के अध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने 'ट्रेस, टेस्ट एंड ट्रीट' की नीति के अनुरूप सभी जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए। 



बैठक के दौरान मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि प्रदेश में अब तक 7.01 करोड़ से अधिक कोविड सैंपल की जांच की जा चुकी है। साथ ही 6.24 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। 5.26 करोड़ से अधिक प्रदेशवासियों ने वैक्सीन की सिंगल डोज प्राप्त कर ली है, जबकि वैक्सीन की दोनों डोज प्राप्त करने वालों की संख्या जल्द ही 01 करोड़ के पार हो जाएगी। शनिवार का दिन वैक्सीन की दूसरी डोज पाने वाले लोगों के लिए आरक्षित रखा गया है।



CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''आज प्रदेश के 15 जनपदों- अलीगढ़, अमेठी, बदायूं, बस्ती, देवरिया, फर्रुखाबाद, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, कासगंज, महोबा, मीरजापुर, संतकबीरनगर, श्रावस्ती और शामली में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं|



CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''औसतन प्रतिदिन 2.50 लाख से अधिक टेस्ट हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में हुई 2,33,350 सैंपल की टेस्टिंग में 58 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 17 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए| वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 408 रह गई है। यह समय सतर्कता और सावधानी बरतने का है। थोड़ी सी लापरवाही संक्रमण को बढ़ाने का कारण बन सकती है|



बता दें कि उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडा???न हटा दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में कोविड की बेहतर होती स्थिति के दृष्टिगत रविवार की प्रदेशव्यापी साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था को समाप्त करने के आदेश दिए हैं।



सरकार ने कहा कि प्रदेश में कोविड की बेहतर होती स्थिति के दृष्टिगत रविवार की प्रदेशव्यापी साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था को समाप्त किया जा सकता है। अब से सभी शहरों/बाजारों/उद्योगों/कारखानों में, कोविड काल से पूर्व में प्रभावी रही साप्ताहिक बंदी की तिथि पर अवकाश लागू किया जाए|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।