मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

लखनऊ: डिलीवरी ब्वॉय बनकर आए दो युवकों ने रिटायर्ड कर्मचारी को बंधक बनाकर की लूटपाट, जेवरात और नकदी लेकर फरार

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में डिलीवरी ब्वॉय बनकर आए दो युवकों ने रिटायर्ड कर्मचारी के घर में लूटपाट की। लखनऊ में डिलीवरी ब्वॉय बनकर आए दो युवकों ने एक रिटायर्ड कर्मचारी को बंधक बनाकर घर को लूटा|उत्तर लखनऊ क…

लखनऊ: डिलीवरी ब्वॉय बनकर आए दो युवकों ने रिटायर्ड कर्मचारी को बंधक बनाकर की लूटपाट, जेवरात और नकदी लेकर फरार
लखनऊ: डिलीवरी ब्वॉय बनकर आए दो युवकों ने रिटायर्ड कर्मचारी को बंधक बनाकर की लूटपाट, जेवरात और नकदी लेकर फरार — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

 लखनऊ: राजधानी लखनऊ में डिलीवरी ब्वॉय बनकर आए दो युवकों ने रिटायर्ड कर्मचारी के घर में लूटपाट की। लखनऊ में डिलीवरी ब्वॉय बनकर आए दो युवकों ने एक रिटायर्ड कर्मचारी को बंधक बनाकर घर को लूटा|




उत्तर लखनऊ के DCP ने बताया, "थाना गाज़ीपुर के इंद्रा नगर सेक्टर-19 में एक रिटायर्ड कर्मचारी के घर दो लड़के डिलीवरी ब्वॉय बनकर आए और जेवरात और नकदी लूटी। मुकदमा दर्ज़ कर लिया गया है।"माना जा रहा है कि बदमाशों ने रेकी कर घटना को अंजाम दिया है।




गाजीपुर थाना क्षेत्र में इंदिरानगर के सेक्टर-19 में रहने वाले श्रीचंद चौबे सोमवार रात घर पर अकेले थे। इसी बीच दो युवक वहां पहुंचे और दरवाजे पर दस्तक दी। श्रीचंद के बाहर निकलने पर युवकों ने कहा कि वे डाक विभाग से एक पार्सल लेकर आए हैं। श्रीचंद यह सुनकर कमरे से बाहर निकल आए। तभी एक बदमाश ने कागज थमाते हुए पार्सल रिसीव करने के लिए कहा। श्रीचंद ने पेन मांगा तो युवकों ने कहा कि उनके पास कलम नहीं है। आप ही लेते आइए। 




श्रीचंद कलम लाने के लिए भीतर कमरे में चले गए। उनके पीछे-पीछे एक बदमाश भी घर में दाखिल हो गया। वहीं, दूसरे बदमाश ने गेट बंद कर दिया और वह भी श्रीचंद के पास पहुंच गया। इसके बाद दोनों ने श्रीचंद को बंधक बना लिया। विरोध पर उनकी पिटाई की और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद श्रीचंद को बदमाशों ने बंधक बना लिया और फिर घर की तलाशी लेने लगे। पीड़ित का कहना है कि बदमाशों ने पांच सोने की अंगूठी, एक चेन, तीन मोबाइल फोन, एक चांदी का गुच्छा और नकदी रुपए लूट लिए।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।