लखनऊ: UP TET 2020 की अधिसूचना जारी हो गई है| नोटिफिकेशन के मुताबिक 25 जुलाई 2021 को परीक्षा आयोजित की जाएगी| विशेष सचिव बेसिक शिक्षा ने बताया कि,'' UPTET 2020 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 18 मई से शुरू होगी, रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तारीख 1 जून 2021 है|
बताया कि,''अभ्यर्थी 2 जून 2021 तक परीक्षा शुल्क जमा करा सकते हैं| 14 जुलाई 2021 से एडमिट डाउनलोड कर सकेंगे| 25 जुलाई 2021 को परीक्षा आयोजित की जाएगी| 20 अगस्त को यूपी टीईटी का परिणाम जारी होगा|
➡25 जुलाई 2021 को UPTET की होगी परीक्षा
➡18 मई से 1 जून तक होंगे रजिस्ट्रेशन
➡2 मई को शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि
➡14 जुलाई से एडमिट कार्ड कर सकेंगे डाउनलोड