मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लखनऊ, गाजियाबाद और बुलंदशहर समेत सात जिलों में सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य

लखनऊ: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को राजधानी लखनऊ समेत सात जिलों में सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है| गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मे…

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लखनऊ, गाजियाबाद और बुलंदशहर समेत सात जिलों में सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लखनऊ, गाजियाबाद और बुलंदशहर समेत सात जिलों में सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को राजधानी लखनऊ समेत सात जिलों में सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है| गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और लखनऊ में सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है|  उत्तर प्रदेश सरकार ने आदेश जारी कर दिया है| 


उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने कोविड प्रबंधन हेतु गठित टीम-9 की बैठक में वर्तमान में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने दिल्ली-एनसीआर से जुड़े सभी जनपदों और प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मास्क अनिवार्य करने के निर्देश दिए।



बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि विगत 24 घंटे में जनपद गौतमबुद्ध नगर में 65, गाजियाबाद में 20 और लखनऊ में 10 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है।



बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा,''एनसीआर के - गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत तथा लखनऊ में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाया जाना अनिवार्य किया जाए। इन जनपदों में टीकाकरण से छूटे लोगों को चिह्नित कर वैक्सीनेट किया जाए। लक्षणयुक्त लोगों की टेस्टिंग कराई जाए मुख्यमंत्री ने कहा,''NCR में पॉजिटिव मरीजों के सैम्पल की जीनोम सिक्वेंसिंग के दौरान कोविड के ओमीक्रॉन वैरिएंट की ही पुष्टि हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार संभव है कि केस की संख्या में बढ़ोतरी हो लेकिन अस्पताल में भर्ती होने व मरीज के अति गंभीर होने की स्थिति नहीं होगी|



अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि विगत 24 घंटों में 83,864 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 115 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। जबकि इसी अवधि में 29 रोगी उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। प्रदेश में वर्तमान में कुल एक्टिव केस की संख्या 695 है।प्रदेश में 30.75 करोड़+ टीके की डोज लगाई जा चुकी है। जबकि 86.34% से अधिक लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है। 15 से 17 आयु वर्ग में 94% से ज्यादा किशोरों को पहली खुराक मिल चुकी है।



मुख्यमंत्री ने कहा,''कोविड टीकाकरण अभियान की प्रगति संतोषप्रद है, किंतु बच्चों के टीकाकरण को और तेज करने की आवश्यकता है। 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को पहली डोज के बाद अब पात्रता के अनुसार दूसरी डोज भी दी जाए| 700 निजी टीकाकरण केंद्रों पर बूस्टर डोज लगवाया जा सकता है। इन टीकाकरण केंद्रों और बूस्टर डोज की महत्ता के बारे में आमजन को जागरूक किया जाए। 18+ आयु के लोगों को बूस्टर डोज लगाए जाने में तेजी की अपेक्षा है|



बता दें कि,''दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 517 नए मामले आए हैं|  संक्रमण की दर 4.21 प्रतिशत दर्ज की गई है| रविवार को आए नए मामलों को मिलाकर राष्ट्रीय राजधानी में अभी तक कुल 18,68,550 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और संक्रमण से 26,160 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है| शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के 461 नये मामले सामने आए थे, जबकि संक्रमण से दो लोगों की मौत हुई थी|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।