मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

लखनऊ: ₹ 20 हज़ार के लिए पहली पत्नी के साथ मिलकर युवक ने दूसरी पत्नी को मार डाला, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

लखनऊ: लखनऊ के पारा इलाके में गुरुवार को हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पति और उसकी पहली पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जांच में सामने आया ह…

लखनऊ: ₹ 20 हज़ार के लिए पहली पत्नी के साथ मिलकर युवक ने दूसरी पत्नी को मार डाला, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
लखनऊ: ₹ 20 हज़ार के लिए पहली पत्नी के साथ मिलकर युवक ने दूसरी पत्नी को मार डाला, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: लखनऊ के पारा इलाके में गुरुवार को हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पति और उसकी पहली पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि 26 साल की ज़ारा खान उर्फ शिवा की हत्या उसके पति यासीन ने महज़ 20 हज़ार रुपए के विवाद में की थी। पुलिस ने बताया कि यासीन (उम्र करीब 37 वर्ष ) और उसकी पहली पत्नी सहरबानो (उम्र 27 वर्ष) को कृष्णा नगर रेलवे अंडर पास के पास से गिरफ्तार किया गया है।



ADCP राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि,''पारा इलाके में हुई महिला की हत्या के 24 घण्टे के अन्दर अनावरण करते हुए मुकदमें में वांछित अभियुक्तगण यासीन खान पुत्र ताहिर खान निवासी 02/6 पुरानी कांशीराम कालोनी थाना पारा लखनऊ मूल पता मोहल्ला घसियारन टोला थाना नानपारा जिला बहराइच  तथा शहर बानो पत्नी यासीन खान निवासी घसीयारन टोला थाना नानपारा जिला बहराइच उम्र करीब 27 वर्ष को पुराना पारा से कृष्णा नगर रोड पर स्थित रेलवे अन्डर पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 



''''''यासीन खान द्वारा अपनी पहली पत्नी शहर बानो के साथ मिलकर अपनी दुसरी पत्नी शिवा उर्फ जारा खान की हत्या कर देने तथा उसकी लाश को गद्दे में रखकर घर में छिपा देना''''''''''


पुलिस की पूछताछ में यासीन ने बताया कि उसकी दूसरी पत्नी ने 20 हजार रुपए अपने भाई के इलाज के लिए छिपाकर रखे थे, लेकिन यासीन को पैसों की ज़रूरत थी इसलिए वो अलमारी में रखे रुपए निकालकर ले गया । इसके बारे में जैसे ही उसकी पत्नी ज़ारा को पता चला तो वो झगड़ा करने लगी। गुरुवार को यासीन की पहली पत्नी सहरबानो आई तो विवाद और बढ़ गया। इसके बाद यासीन ने अपनी पहली पत्नी सहरबानो के साथ मिलकर दूसरी पत्नी ज़ारा की हत्या की साज़िश रची।



यासीन और सहरबानो ने गुरुवार शाम जारा की तीन साल की बेटी को फ्लैट के बाहर निकाल दिया। इसके बाद सहरबानो ने जारा का हाथ पकड़ा और यासीन ने गला दबा कर मार दिया। इसके बाद दोनों ने गद्दे में शव लपटेकर पीछे के कमरे में चारपाई के नीचे छुपा दिया। घटना के बाद सहरबानो और यासीन दोनों फ्लैट के बाहर निकले। यासीन भाग गया और सहरबानो अपने बेटे के साथ कालोनी में टहल रही थी। जबकि जारा की तीन साल की बेटी फ्लैट के बाहर रो रही थी। इस बीच जारा का भाई शरद उसे फोन मिला रहा था। फोन रिसीव न होने पर वो पहुंचा तो उसकी भांजी फ्लैट के बाहर रो रही थी। उसने घर के अंदर जाकर देखा तो चारपाई के नीचे गद्दे में जारा का शव मिला। वारदात के बाद यासीन पहले अपने घर बहराइच के घिसयान टोला भाग गया था। वहां उसकी लोकेशन मिली थी। पुलिस टीम जब वहां पहुंची तो लखनऊ भाग आया । लखनऊ में पुलिस ने उसे और उसकी पहली पत्नी सहरबानो को गिरफ्तार कर लिया।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।