मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

VIDEO: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सुनाया नवजोत सिंह सिद्धू से पहली मुलाकात का 40 साल पुराना किस्सा

लुधियाना: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज रविवार को लुधियाना में वर्चुअल रैली की और सीएम के चेहरे के लिए चरणजीत सिंह चन्नी के नाम का ऐलान किया| यहां उन्होंने…

VIDEO: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सुनाया नवजोत सिंह सिद्धू से पहली मुलाकात का 40 साल पुराना किस्सा
VIDEO: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सुनाया नवजोत सिंह सिद्धू से पहली मुलाकात का 40 साल पुराना किस्सा | फ़ोटो: TVL News

लुधियाना: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज रविवार को लुधियाना में वर्चुअल रैली की और सीएम के चेहरे के लिए चरणजीत सिंह चन्नी के नाम का ऐलान किया| यहां उन्होंने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से पहली मुलाकात को याद किया और उनकी जमकर तारीफ की|



 40 साल पहले हुई थी सिद्धू से मुलाकात

राहुल गांधी ने कहा, 'क्या आप जानते हैं मैं सिद्धू जी से कब मिला। कोई बता सकता है कि मैं सिद्धू जी से कब मिला। मैं आपको बताता हूं सिद्धू जी को भी नहीं पता मैं उनसे कब मिला। सिद्धू जी से मैं 40 साल पहले मिला था। मेरी और सिद्धू जी पहली मुलाकात के बारे में सिद्धू जी को भी नहीं पता है।' 



जब सिद्धू ने लिए थे छह विकेट

राहुल गांधी ने सिद्धू से पहली मुलाकात का किस्सा सुनाते हुए कहा, 'मैं दून स्कूल में था, आज रविवार है, उस दिन भी रविवार था। यादवेंद्र पब्लिक स्कूल क्रिकेट मैच खेलने दून स्कूल आया था। दून स्कूल की पूरी टीम के सामने नवजोत सिद्धू ओपनिंग गेंदबाज थे। किसी ने कहा ये नवजोत सिंह सिद्धू है, ये फास्ट बॉलर है। सिद्धू ने छह विकेट लेकर 130 रन में दून स्कूल की पूरी टीम को लेटा दिया। अब बैटिंग की बारी आई। ओपनिंग करने कौन आया? नवजोत सिद्धू, सिद्धू जी ने 98 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। 



मैंने उस दिन नवजोत सिंह सिद्धू को पहचाना। नेता बनता है। इस व्यक्ति में परसिवरेंस है। ये व्यक्ति प्रैक्टिस कर सकता है, घंटों दे सकता है। उसके बाद क्रिकेटर बने, कमेंटेटर बने, राजनेता बने। कभी-कभी इमोशनल हो जाते हैं। 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।