मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

यूपी में सिर्फ कांग्रेस कर रही है भर्ती की बात- पीएल पुनिया

लखनऊ: योगी सरकार पर निशाना साधते हुए उत्तर प्रदेश इलेक्शन कैंपेन कमेटी के चेयरमैन पीएल पुनिया ने कहा कि जनता के हितों की बात करने के बजाय मुख्यमंत्री योगी, दमदार-दुमदार, गर्मी, 90-10 की बातें करते है…

यूपी में सिर्फ कांग्रेस कर रही है भर्ती की बात- पीएल पुनिया
यूपी में सिर्फ कांग्रेस कर रही है भर्ती की बात- पीएल पुनिया | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: योगी सरकार पर निशाना साधते हुए उत्तर प्रदेश इलेक्शन कैंपेन कमेटी के चेयरमैन पीएल पुनिया ने कहा कि जनता के हितों की बात करने के बजाय मुख्यमंत्री योगी, दमदार-दुमदार, गर्मी, 90-10 की बातें करते हैं। भाजपा झूठे प्रचार का सहारा लेकर उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ रही है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महिलाओं, बेरोजगार नौजवानों, किसानों के हित की बात कर रही है, जबकि अन्य दल  विकास के मुद्दे, जनता के मुद्दे, किसान, महिलाओं, बेरोजगार नौजवानों की बात करने के बजाय गर्मी, चर्बी, 80/20 की बात कर रहे हैं। योगीराज की नीतियों से उत्तर प्रदेश की जनता त्रस्त है और अब वह भाजपा सरकार को सबक सिखाएगी।



उन्होंने कहा कि पांच साल पहले भाजपा कहती थी कि सरकार बनते ही आलू-प्याज और लहसुन की खरीद भी एमएसपी पर होगी। लेकिन यह वादा हवा-हवाई ही रहा। मुख्यमंत्री का दावा था कि बेरोजगारी दर करेंगे, लेकिन सच यह है कि योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद उत्तर प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या बढ़ी है। सरकारी भर्तियों को लटकाया जा रहा है, परीक्षाएं रद्द हो रही हैं। प्रदेश का युवा इस सरकार की नीतियों से निराश है।



उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ दावा करते हैं कि प्रदेश के अंदर 2017 से अब तक कोई भी दंगा नहीं, कोई आतंकी घटना नहीं’। लेकिन नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े बताते हैं कि  साल 2019 के डेटा के मुताबिक यूपी में एक साल में 5,714 दंगों के मामले सामने आए।  साल 2018 में यूपी में दंगे के 8,908 मामले जबकि साल 2017 में दंगों के 8,990 मामले सामने आए हैं।



पीएल पुनिया कहा कि ग्रामीण विकास का योगी सरकार दावा तो करती है, लेकिन उसके दावे महज किताबी हैं, धरातल से उसका कोई लेना देना नहीं है। सामुदायिक शौचालय के नाम पर भी सरकार झूठ बोल रही है, आधे-अधूरे कामों के साथ योगी आदित्यनाथ अपनी पीठ थपथपाते हैं, जबकि धरातल पर कुछ काम नहीं हुआ है, जनता इनकी नीतियों से त्रस्त है। महिलाओं को उज्ज्वला के कनेक्शन देने के नाम पर आंकड़ेबाजी की गई है। महंगाई की मार से त्रस्त लोगों के पास सिलिंडर भरवाने तक के पैसे नहीं हैं। उत्तर प्रदेश के स्कूल, अस्पतालों का बुरा हाल है, लेकिन सरकार झूठे दावों के साथ अपनी वाहवाही कर रही है।



उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में उत्तर प्रदेश का प्रदर्शन निराशाजनक है। महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा, दलित उत्पीड़न, मानवाधिकार हनन, हत्या के मामलों में नंबर-1 स्थान प्राप्त करने वाला उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवाओं के मोर्चे पर फिसड्डी साबित हुआ है। नीति आयोग के हेल्थ इंडेक्स में उत्तर प्रदेश ने नीचे टॉप किया है। उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी है, दवाइयां तक उपलब्ध नही हैं, वहीं ढांचागत सुविधाओं के मामले में अस्पताल गर्त में पहुंच चुके हैं। अस्पतालों को अपग्रेड कर मेडिकल कॉलेज का आंकड़ा तो बढ़ाया गया लेकिन सुविधाओं को बढ़ाने पर ध्यान नहीं दिया। झूठे आंकड़ों ने उत्तर प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है, लेकिन इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी युवा, महिला, किसान के लिए एक विस्तृत रोडमैप के साथ उतरी है। अब वक्त आ गया है, जनता कांग्रेस के साथ है, जनता अब भाजपा सरकार को उत्तर प्रदेश से जड़ से उखाड़ फेंकेगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।