मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Bihar Flood: तेजस्वी का नीतीश कुमार पर हमला, कहा-लोग मर रहे हैं, नीतीश की इंसानियत खत्म हो गई और अंतरात्मा बंगाल की खाड़ी में डूब रही है

पटना: बिहार में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से मुजफ्फरपुर में नदी के आसपास के गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, लोग अपनी जान बचाने के लिए नेशनल हाइवे-27 पर रह रहे हैं। बिहार के मधुबनी मे भी बारिश से…

Bihar Flood: तेजस्वी का नीतीश कुमार पर हमला, कहा-लोग मर रहे हैं, नीतीश की इंसानियत खत्म हो गई और अंतरात्मा बंगाल की खाड़ी में डूब रही है
Bihar Flood: तेजस्वी का नीतीश कुमार पर हमला, कहा-लोग मर रहे हैं, नीतीश की इंसानियत खत्म हो गई और अंतरात्मा बंगाल की खाड़ी में डूब रही है | फ़ोटो: TVL News

पटना: बिहार में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से मुजफ्फरपुर में नदी के आसपास के गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, लोग अपनी जान बचाने के लिए नेशनल हाइवे-27 पर रह रहे हैं। बिहार के मधुबनी मे भी बारिश से शहर व गावं अस्त-व्यस्त हो गया है| नगर परिषद द्वारा शहर में कैनाल की साफ-सफाई और पानी की निकासी के इंतजामों की पोल खोल कर रख दी है| वहीं, नगर परिषद के दावों की असलियत भी जग जाहिर हो गई है|




वहीं मधुबनी मे सड़क किनारे गड्ढे में जमा पानी में कार चले जाने से इलाहबाद बैंक के मैनेजर सहित दो लोगों की मौत हो गयी। घटना मंगलवार देर शाम नाजिरपुर-कलुआही सड़क के किनारे हुई। मृतकों की पहचान इलाहाबाद बैंक, झंझारपुर के ब्रांच मैनेजर प्रज्ज्वलित कुमार व उनके मित्र प्रदीप कुमार के रूप में की गयी है। दोनों जयनगर के रहने वाले हैं।मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि एक कार मधुबनी से कलुआही की ओर जा रही थी। वह अचानक सड़क से उतरकर पानी में चली गयी। इस दौरान उसमें सवार लोग बाहर भी नहीं निकल सके।





 RJD नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है|  मधुबनी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुचे तेजस्वी यादव ने कहा कि,''' बिहार बाढ़ में डूब गया और नीतीश जी के आंख के आंसू सूख गए। नीतीश जी यहां नहीं आएंगे लेकिन 7 तारीख को अपनी कुर्सी बचाने के लिए वर्चुअल रैली अटेंड करेंगे। नीतीश कुमार जी की इंसानियत खत्म हो गई है और अंतरात्मा बंगाल की खाड़ी में डूब रही है|




 RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि,'' लोग मर रहे हैं ऐसे में कहां से वोट करने लोग जाएंगे। लोकतंत्र में लोक नहीं रहेगा तो तंत्र का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।आप चाहते हो लोग वोट करें और सीधे श्मशान जाएं। लाशों के ढेर पर हम चुनाव नहीं होने देंगे| 




मधुबनी के माधेपुर ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करत हुए RJD नेता तेजस्वी यादव से सवाल पूछने पर क्या आप मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हैं..? इस पर उन्होने कहा,अगर उनमें थोड़ी सी भी शर्म बची होती तो वो (नीतीश कुमार) अब तक इस्तीफा दे दिए होते|




 RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि,''125 दिनों से नीतीश कुमार जी गायब हैं, उन्हें लोगों को हो रही परेशानी से कोई मतलब नहीं! एक ओर कोरोना भयंकर रूप ले चुका है! परिवार के परिवार परेशान हैं! दूसरी ओर बाढ़ से करोड़ों लोग प्रभावित हुए हैं! लोगों को जूझने के लिए अनाथ छोड़ दिया गया है!"







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।