मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मोदी जी, जब आप अडानी के हजारों करोड़ों के कर्ज माफ कर सकते हैं, तो कर्मचारियों को पेंशन क्यों नहीं? : प्रियंका गांधी

MP Assembly Elections 2023: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज शाम को मध्य प्रदेश के इंदौर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, "आज सरकारी कर्मचारियों की एक ही…

मोदी जी, जब आप अडानी के हजारों करोड़ों के कर्ज माफ कर सकते हैं, तो कर्मचारियों को पेंशन क्यों नहीं? : प्रियंका गांधी
मोदी जी, जब आप अडानी के हजारों करोड़ों के कर्ज माफ कर सकते हैं, तो कर्मचारियों को पेंशन क्यों नहीं? : प्रियंका गांधी | फ़ोटो: TVL News

MP Assembly Elections 2023: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी  ने आज शाम को मध्य प्रदेश के इंदौर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, "आज सरकारी कर्मचारियों की एक ही मांग है- उनका भविष्य सुरक्षित रहे, उनकी पेंशन सुरक्षित रहे। इस बारे में मोदी सरकार कहती है- हमारे पास OPS के लिए पैसे नहीं हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि मोदी सरकार की प्राथमिकता आप नहीं, देश के बड़े उद्योगपति हैं। मोदी जी, जब आप अडानी के हजारों करोड़ों के कर्ज माफ कर सकते हैं, तो सरकारी कर्मचारियों को पेंशन क्यों नहीं दे सकते? 



प्रियंका गांधी ने कहा, "मध्य प्रदेश में आज सबसे बड़ी समस्याएं क्या हैं-  -महंगाई -बेरोजगारी -शिक्षा  -स्वास्थ्य सुविधाएं BJP बार-बार कहती है कि 70 वर्षों में कुछ नहीं हुआ। मैं कहती हूं- आप अपने 10 वर्षों की जिम्मेदारी तो ले लीजिए।



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, "अगर आप BJP को 5 साल और मौका देंगे, तो यहां अत्याचार, बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ेगा।  कल ही कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हजारों करोड़ के लेन देन की बात हो रही है।




 प्रियंका गांधी ने कहा, "क्या महिलाओं को ये पूछने का हक नहीं है कि आपने हमारे लिए क्या किया? क्या महिलाओं ये पूछने का हक नहीं है कि जो महिला आरक्षण बिल लाया गया है वो 10 साल तक क्यों लागू नहीं किया गया? मैं चाहती हूं कि आपको आपका हक मिले। मैं चाहती हूं जैसे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है वैसे ही मध्य प्रदेश में सरकार बने।..."

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 नवंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।