पणजी: महाराष्ट्र के बाद अब पड़ोसी राज्य गोवा में सियासी हलचल तेज हो गई है| गोवा कांग्रेस विधायक माइकल लोबो की पत्नी दलीला लोबो ने मुख्यमंत्री और भाजपा नेता प्रमोद सावंत से मुलाकात की है| कांग्रेस ने माइकल लोबो को गोवा के नेता प्रतिपक्ष के पद से हटा दिया गया है। माइकल लोबो को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाने के बाद पत्नी ने आज रात माइकल लोबो ने मुलाकात की है|
कांग्रेस विधायक के मिलने पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा,''मुख्यमंत्री के रूप में कई लोग मुझसे मिलने आते हैं। कल विधानसभा है, लोग मुझसे मिलने आए थे। मैं अपने विधानसभा के काम में व्यस्त हूं...मैं अन्य पार्टियों से जुड़े मुद्दों पर टिप्पणी क्यों करूंगा?
गोवा में सियासी हलचल के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी सांसद मुकुल वासनिक को गोवा जाने के लिए कहा है।"कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सांसद मुकुल वासनिक से गोवा की राजनीतिक घटनाक्रम पर निगरानी रखने के लिए गोवा जाने के लिए कहा है।"
गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित पाटकर ने कहा,''हमने कांग्रेस विधायक दल की तत्काल बैठक बुलाई थी। कांग्रेस के 5 विधायक मौजूद थे जहां कांग्रेस विधायक दल के नेता को बदलने का प्रस्ताव पारित हुआ। कांग्रेस विधायक दल के नए नेता की नियुक्ति कल सुबह तक कर उसे स्पीकर को सौंप दिया जाएगा:
बता दें कि, गोवा के कांग्रेस प्रभारी गुंडूराव ने माइकल लोबो को तुरंत प्रभाव से नेता विपक्ष के पद से हटा दिया है| गोवा के कांग्रेस प्रभारी गुंडूराव ने पार्टी के अंदर चल रही खींचतान के बीच कहा कि पार्टी के खिलाफ हमारे नेतओं ने ही साजिश रची है|
AICC गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने कहा कि,''गोवा के नेता प्रतिपक्ष के पद से माइकल लोबो को हटाया गया। नए नेता का चुनाव होगा। इस प्रकार के दलबदल के खिलाफ कानून द्वारा जो भी कार्रवाई होगी, पार्टी विरोधी कार्य किया जाएगा। देखते हैं कितने लोग रुकेंगे। हमारे 5 विधायक यहां हैं|
गुंडू राव ने कहा कि,''हमारे ही कुछ नेताओं ने भाजपा के साथ यह साज़िश रची थी कि गोवा में कांग्रेस पार्टी कमजोर हो गई है और दलबदल कर दिया गया है। इस साजिश का नेतृत्व हमारे ही दो नेताओं माइकल लोबो और दिगंबर कामत ने किया था|