मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

Mahakumbh 2025: PM मोदी ने त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को सुबह प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में पहुंचे और त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। केसरिया रंग के वस्त्र पहने प्रधानमंत्री मोदी ने स्नान करने के बाद गंगा को प्रणाम करत…

Mahakumbh 2025: PM मोदी ने त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी
Mahakumbh 2025: PM मोदी ने त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी | फ़ोटो: TVL News


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को सुबह प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में पहुंचे और त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। केसरिया रंग के वस्त्र पहने प्रधानमंत्री मोदी ने स्नान करने के बाद गंगा को प्रणाम करते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य दिया।


वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संगम में स्नान करते समय प्रधानमंत्री को पूरी बांह का केसरिया रंग का कुर्ता और नीले रंग का पायजामा पहने देखा गया और साथ ही उन्होंने रुद्राक्ष की माला भी जपी। उनके गले में भी रुद्राक्ष की माला थी।


मोदी ने स्नान के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दूध से गंगा मां का अभिषेक किया और माला फूल चढ़ाकर गंगा आरती की। इसके बाद पुरोहितों ने प्रधानमंत्री के माथे पर चंदन का तिलक लगाया और उन्हें गंगा जल का आचमन कराया। प्रधानमंत्री ने मां गंगा को एक चुनरी भी अर्पित की।


स्नान और पूजा अर्चना के बाद काले रंग के कुर्ते और जैकेट तथा सफेद पायजामा के साथ ही हिमाचली टोपी पहने प्रधानमंत्री मोदी घाट से बाहर आये और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कार में सवार होकर अगले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए।


प्रधानमंत्री बुधवार की सुबह अरैल घाट के पास बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे और वहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें बोट से लेकर संगम पहुंचे जहां प्रधानमंत्री ने डुबकी लगाई। बोट से संगम की ओर जाते समय मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री से बातचीत करते हुए देखा गया।


मेला क्षेत्र में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इससे पूर्व, 13 दिसंबर, 2024 को अपनी प्रयागराज यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री ने 5,500 करोड़ रुपये मूल्य की 167 परियोजनाओं का लोकार्पण किया था जिससे महाकुंभ के दौरान आम श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी सुविधा मिली।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।