माही श्रीवास्तव सावन में भोलेनाथ से मांगा 'दुल्हा देहाती', वीडियो ने मचाया धमाल
शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव सावन में भोलेनाथ से मांगा दूल्हा देहाती, वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से हुआ रिलीजभोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में एक के बाद एक बोलबम गीत सावन के मौके पर रिलीज किए जा रहे हैं. इसमें ख…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
माही श्रीवास्तव सावन में भोलेनाथ से मांगा 'दुल्हा देहाती', वीडियो ने मचाया धमाल | फ़ोटो: TVL News
शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव सावन में भोलेनाथ से मांगा दूल्हा देहाती, वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से हुआ रिलीज
भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में एक के बाद एक बोलबम गीत सावन के मौके पर रिलीज किए जा रहे हैं. इसमें खेसारी लाल यादव, रितेश पांडे और पवन सिंह के गाने इंटरनेट पर छाए हुए हैं. इसी बीच अब ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज का गाना ‘दुल्हा देहाती चाही’ रिलीज कर दिया गया है और ये इंटरनेट पर छाया हुआ है. इसमें एक्ट्रेस को अपने जीवन साथी के लिए भोलेनाथ से मनाते हुए देखा जा सकता है. वो भगवान से प्रार्थना कर रही हैं कि उन्हें कुछ नहीं बल्कि उनका जीवन साथी देहाती होना चाहिए.
भोजपुरी गाना ‘दुल्हा देहाती चाही’ के वीडियो को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है. इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि माही श्रीवास्तव एक कुंवारी लड़की रोल में हैं और वो भोलेनाथ की भक्ति में लीन हैं. कभी साड़ी में तो कभी सूट-सलवार में नजर आ रही हैं. अपने ट्रेडिशनल लिवाज में एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं. वहीं, भोले की भक्ति में माही मंत्रमुग्ध हैं और देवों के देव महादेव से प्रार्थना कर रही हैं कि उन्हें ना रुपया पैसा चाहिए ना कुछ चाहिए, उन्हें तो देहाती दु्ल्हा चाहिए. वीडियो में इस बार एक्ट्रेस का हर बार एकदम अलग ही लुक देखने के लिए मिल रहा है. इसमें उन्हें कर्ली हेयर में देखा जा सकता है. इनका वीडियो यूट्यूब पर छाया हुआ है. इसे दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है.
गाना ‘दुल्हा देहाती चाही’ को शिल्पी राज ने गाया है. उनकी आवाज में ये बेहतरीन गाना है. उनकी आवाज सीधे दिल में दस्तक दे रहा है. गाने में एक्ट्रेस माही श्???ीवास्तव ने भी कमाल के एक्सप्रेशंस से तो जान फूंक दी है. उनके डांस स्टेप्स भी कमाल के हैं. इस गाने के लिए लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है. प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार हैं. डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल हैं. कोरियोग्राफ बॉब जैक्सन हैं.
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 7 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।