बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में थाना पैकोलिया पुलिस व SOG टीम की संयुक्त कार्यवाही में दो गांजा तस्करों को 21 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा {कीमत लगभग 12 लाख) तथा 2 मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया|
आज 07 जुलाई, 2022 को 10:30 बजे परसा तिराहे से परसरामपुर रोड पर प्राइमरी स्कूल के पास से चंद्रेश कुमार निषाद पुत्र सोमई निषाद निवासी सकरदहा थाना हरैया व झिनक सोनकर पुत्र स्व0 रामदास निवासी पाकड़ डाड़ थाना लालगंज को 21 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा एवं 2 मोटरसाइकिल ( पैशन प्रो वाहन संख्या UP32 GB 1382 और काले रंग की बजाज पल्सर वाहन संख्या UP51BA7629) के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, पैकोलिया थाना क्षेत्र के परसा तिराहे के परसरामपुर रोड पर प्राइमरी स्कूल के पास बाइक से जा रहे दो युवकों के संदिग्ध दिखने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों बाइक सवार भागने का प्रयास करने लगे।
पुलिस ने उनका पीछा करके उन्हें रोक लिया। साथ ही दोनों युवकों की तलाशी लेने लगे। जिसके बाद दोनों युवकों के पास से 21 किलो 900 ग्राम अवैध गांजे की बरामदगी की।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही किया है। पकड़े गए दोनों गांजा तस्करों को न्यायालय के लिए रवाना किया गया है।