मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश: 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। महोबा जिले में 82 साल की वृद्ध महिला ने गांव के दो लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को पीड़िता पु…

उत्तर प्रदेश: 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश: 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस | फ़ोटो: TVL News

महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। महोबा जिले में 82 साल की वृद्ध महिला ने गांव के दो लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को पीड़िता पुलिस अफसरों के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंची तो उसकी बातों को सुनकर हर कोई हैरान रह गया। पुलिस ने बुजुर्ग महिला के मेडिकल परीक्षण के लिए उसे जिला अस्पताल भेजा है। साथ ही आरोपियों की तलाश जारी है।




महोबा जिले में खरेला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बुजुर्ग महिला अपनी नातिन के साथ घर में अकेली रहती है। आरोप है कि बुधवार रात वृद्धा की नातिन घर में अकेला छोड़कर गांव में ही एक कार्यक्रम में गई थी। इसी बीच गांव के दो लोग जबरन घर में दाखिल हुए और बुजुर्ग के साथ बलात्कार किया। सुबह जब वृद्धा की नातिन घर पहुंची तो वृद्धा बेसुध पड़ी थी। नातिन ने यह बात अपने पड़ोसियों को दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।



अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम ने कहा कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। उन्होंने कहा,''मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया| नमित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के पुलिस की टीमें रवाना है| जल्द ही आरोपियों को पकड़कर कठोर दंड दिलाया जाएगा। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।