मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के कन्हाई गांव स्थित अपने आवास पर जहरीली चाय पीने से 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से बीमार है| गंभीर रूप से बीमार लोगों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है।
औछा थाना क्षेत्र के कन्हाई गांव निवासी शिवनंदन की पत्नी रामवती ने गुरुवार सुबह चाय बनाते समय चाय पत्ती की जगह धान के खेतों में डालने वाली कीटनाशक डाल दिया। चाय बनाने के बाद, रामवती ने 5 लोगों ने चाय दी, जहरीली चाय पीते ही सभी की तबियत बिगड़ी। जिसमे 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है|
मिलते ही औछा थाने की पुलिस, फोरेंसिक टीम और मैनपुरी पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने जहरीली चाय के नमूने को लैब भिजवाए।
मृतकों में कन्हाई गांव के निवासी 7 वर्षीय शिवांक पुत्र शिवनंदन, 7 वर्षीय दिव्यांश पुत्र शिवनंद और 52 वर्षीय रविंद्र शामिल हैं। जबकि शिवनंदन और रिश्तेदार चरण सिंह की गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। मृतक रविंद्र (52) अपनी बेटी रामवती के घर आये हुए थे|
पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने कहा,''कन्हाई गांव में जहरीली चाय पीने से आज 3 लोगों की मृत्यु हो गई और दो गंभीर है जिन्हें सैफई रेफर किया गया है। पृष्ठभूमि है कि एक महिला जो चाय बना रही थी वो भूल से धान में डालने वाली दवा चाय पत्ती समझकर डाली दी। जिसे 5 लोगों ने पीया था, वैधानिक कार्रवाई की जा रही है|