मैनपुरी: मैनपुरी की कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम ने ATM मशीन से छेड़छाड़ कर धोखाधड़ी करने वाले अंतराज्ज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा किया है। साइबर फ्रॉड गैंग के 6 सदस्यों को किया गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से 75000 रुपये कैश, 48 एटीएम कार्ड, सिम और एक कार बरामद हुई है। इनका एक साथी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि,''एक अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा गया है। इसमें 6 अपराधी (गजेंद्र सिंह, मोहम्मद जाहिद, सुमित कुमार, लोकेश सिंह , मोहम्मद मंटू और गौरव) शामिल हैं। आरोपी लोगों के साथ धोखाधड़ी करके ATM से पैसे निकालते थे। कई राज्यों में इन्होंने इस फ्रॉड को अंजाम दिया है|
ये ATM में गोंद लगा देते थे जिससे ATM कार्ड मशीन में फंस जाता था, दूसरा व्यक्ति फर्जी हेल्पलाइन पर कॉल करवाता था और फिर जानकारी लेकर लोगों के अकाउंट से पैसे निकाल लेते थे। इनके पास से 75,000 कैश, 48 ATM कार्ड, 65 सिम कार्ड और 2 अवैध तमंचे बरामद हुए हैं|