मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

भाजपा से मज़बूत कार्यकर्ता कोई नहीं, सपा के कार्यकर्ता आलसी हैं... वे सिर्फ गुंडई करना जानते हैं: मैनपुरी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव- 2022: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि वह कल बुधवार को नामांकन दाखिल करेंगे| रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि,'मैं कल नामांकन दाखिल करूंगा| 'आ…

भाजपा से मज़बूत कार्यकर्ता कोई नहीं, सपा के कार्यकर्ता आलसी हैं... वे सिर्फ गुंडई करना जानते हैं: मैनपुरी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह
भाजपा से मज़बूत कार्यकर्ता कोई नहीं, सपा के कार्यकर्ता आलसी हैं... वे सिर्फ गुंडई करना जानते हैं: मैनपुरी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह | फ़ोटो: TVL News

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव- 2022:  मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि वह कल बुधवार को नामांकन दाखिल करेंगे| रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि,'मैं कल नामांकन दाखिल करूंगा| 'आज उम्मीदवार घोषित हो रहा है लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता 15 दिन से चुनाव लड़ रहे हैं, भाजपा से मज़बूत कार्यकर्ता कोई नहीं है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आलसी हैं वे सिर्फ गुंडई करना जानते हैं|



बता दें ,'' मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी, पूर्व सांसद डिम्पल यादव ने सोमवार को मैनपुरी कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य प्रोफ़ेसर रामगोपाल यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, समेत वरिष्ठ समाजवादी नेता मौजूद रहे।



 नामांकन से पहले अखिलेश यादव और डिम्पल यादव ने सैफई में नेताजी मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद डिंपल यादव परिवार के सदस्यों और पार्टी के नेताओं के साथ मैनपुरी कलेक्ट्रेट पहुंची और अपना पर्चा दाखिल किया।



नामांकन के बाद डिम्पल यादव ने कहा कि हम आज का नामांकन उनके सिद्धांतों और मूल्यों को समर्पित कर रहे हैं। नेताजी का आशीर्वाद हम सबके साथ हमेशा रहा है, हमेशा रहेगा। नामांकन के पश्चात उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि मैनपुरी की जनता का पूरा साथ मिलेगा और उनका आशीर्वाद रहेगा।



नामांकन के बाद मीडिया से वार्ता में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी में जितना विकास है नेता जी का किया हुआ है। श्रीमती डिम्पल उसे आगे बढ़ाने का काम करेंगी। जनता के भरोसे को टूटने नहीं देंगी।


अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी जब हमारे बीच में नहीं है, मैं मैनपुरी की जनता से यही अपील करना चाहता हॅू कि सामाजिक सम्मान और राजनीतिक लड़ाई जो उन्होंने लड़ी, उन्हीं सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए उनके रास्ते पर चलेंगे।


अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी की जनता एक बार फिर नेताजी के नाम पर डिम्पल यादव को ऐतिहासिक वोटो से जिताकर लोकसभा भेजेगी। उन्होंने कहा कि यह जनता का चुनाव है, नेताजी के नाम और मैनपुरी के विकास का चुनाव है। नेताजी और मैनपुरी की जनता का आपस में बेहद लगाव रहा है। नेताजी मैनपुरी की जनता के सहयोग से आगे बढ़े। समाजवादी पार्टी, नेताजी के बताए रास्ते, नीतियों और सिद्धांतों पर चलेगी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।