मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

Mainpuri Bypoll 2022:मैनपुरी से लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगी डिंपल यादव, सपा ने किया ऐलान

मैनपुरी:लोकसभा क्षेत्र मैनपुरी उपचुनाव - 2022 : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी से लोकसभा उपचुनाव चुनाव लड़ेंगी| सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के दिवंगत होने के बाद ख…

Mainpuri Bypoll 2022:मैनपुरी से लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगी डिंपल यादव, सपा ने किया ऐलान
Mainpuri Bypoll 2022:मैनपुरी से लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगी डिंपल यादव, सपा ने किया ऐलान | फ़ोटो: TVL News

मैनपुरी:लोकसभा क्षेत्र मैनपुरी उपचुनाव - 2022 : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी से लोकसभा उपचुनाव चुनाव लड़ेंगी| सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के दिवंगत होने के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पत्नी पूर्व सासंद डिंपल यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। 



समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को डिंपल यादव को मैनपुरी संसदीय सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया| सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां पांच दिसंबर को उपचुनाव होना है। पूर्व सपा सांसद डिंपल यादव 2019 में कन्नौज लोकसभा चुनाव में हार गई थीं|



समाजवादी पार्टी ने कहा था,''उत्तरप्रदेश में होने वाले आगामी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे और खतौली विधानसभा सीट पर आरएलडी का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा।



मैनपुरी उपचुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने भी प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है।। सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (ओपी राजभर) ने बुधवार को सुभासपा प्रत्याशी का ऐलान किया था। उन्होंने मैनपुरी उपचुनाव में रमाकांत कश्यप को प्रत्याशी बनाया है। रमाकांत कश्यप इटावा के रहने वाले हैं। हालांकि भाजपा ने अभी अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। 








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।