मुख्य सामग्री पर जाएँ
21 सितंबर 2026

मणि भट्टाचार्य, सुगम सिंह, स्निग्धा सरकार, अंशुमान सिंह का गाना 'नवरत्न तेल के जादू' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

गर्मी में ठंडी का एहसास दिलाने वाला ठंडा ठंडा कूल कूल तेल 'नवरत्न तेल' पर बनाया हुआ नया गाना 'नवरत्न तेल के जादू' ऑडियंस के बीच आ गया है। इस सांग के वीडियो में भोजपुरी फिल्मों की स्टार अभिनेत्री मणि…

मणि भट्टाचार्य, सुगम सिंह, स्निग्धा सरकार, अंशुमान सिंह का गाना 'नवरत्न तेल के जादू' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
मणि भट्टाचार्य, सुगम सिंह, स्निग्धा सरकार, अंशुमान सिंह का गाना 'नवरत्न तेल के जादू' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज | फ़ोटो: TVL News

गर्मी में ठंडी का एहसास दिलाने वाला ठंडा ठंडा कूल कूल तेल 'नवरत्न तेल' पर बनाया हुआ नया गाना 'नवरत्न तेल के जादू' ऑडियंस के बीच आ गया है। इस सांग के वीडियो में भोजपुरी फिल्मों की स्टार अभिनेत्री मणि भट्टाचार्य और अभिनेता अंशुमान सिंह नवरत्न तेल की महिमा मंडित करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसे देखने में बहुत प्यारा लग रहा है। उन दोनों स्टार की केमिस्ट्री बहुत प्यारी लग रही है, जैसे कि रीयल के शादीशुदा कपल हों। उनकी मस्ती भरा अंदाज देखते ही बन रहा है। 


इस गाने को अपनी मधुर और कर्णप्रिय आवाज में फेमस सिंगर सुगम सिंह और स्निग्धा सरकार ने गाया है। इस गाने में उनकी जुगलबंदी खूब सुनने को मिल रही है। गर्मी स्पेशल गाना 'नवरत्न तेल के जादू' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर  रिलीज किया गया है, जिसे भर-भर कर प्यार मिल रहा है। यह गाना संगीतप्रेमियों को भी बहुत प्यारा लग रहा है। इस गाने का फिल्मांकन बिग लेबल पर भव्य लोकेशन पर किया गया है। इसका गीत-संगीत भी बहुत शानदार बनाया गया है।




इस गाने को लेकर मणि भट्टाचार्य ने कहा कि 'वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया इस सांग की तारीफ की जाए वह कम ही होगी। पता है इस गाना में सबसे अच्छी बात इसका लिरिक्स और म्यूजिक है, ऊपर से नवरत्न तेल के बारे में बात करना सोने पे सुहागा जैसा है। गर्मी में ठंडक का एहसास दिलाने वाला नवरत्न तेल हमारी भी च्वॉइस है। मैंने और अंशुमान सिंह ने अपना बेस्ट दिया है, इस सांग पर परफॉर्म करना काफी मजेदार रहा है। इसकी मेकिंग बिग लेबल पर की गई है। कोरियोग्राफर पप्पू खन्ना जी ने कमाल की कोरियोग्राफी किया है। इस सांग को पसंद करने के लिए सभी ऑडियंस को दिल से धन्यवाद देती हूं।'


वहीं अंशुमान सिंह ने कहा कि 'नवरत्न तेल का जादू चल गया है, लोगों की पहली पसंद नवरत्न तेल है। इस सांग में मैंने और मणि भट्टाचार्य ने खूब मस्ती में परफार्मेंस किया है, जोकि सांग के वीडियो में दिख रहा है। इतना अच्छा गाना बनाने के लिए निर्माता और निर्देशक को दिल से धन्यवाद देता हूँ और साथ ही ऑडियंस का आभार व्यक्त करता हूँ। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार जी को दिल से थैंक्यू, वे हमेशा अच्छे गानों को प्रोमोट करते हैं और जन जन तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य करते हैं।'


वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना 'नवरत्न तेल के जादू' को सिंगर सुगम सिंह और स्निग्धा सरकार ने स्वर दिया है। इस सांग में एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्य और एक्टर अंशुमान सिंह ने अभिनय किया है और डांस मूमेंट से सबका मन मोह लिया है। इसके निर्माता डी.एस.त्रिपाठी हैं। इस गाने का निर्माण विंध्यवासिनी मीडिया प्रोडक्शन हाउस बैनर के तले किया गया है। निर्देशक किरण तिवारी हैं। कोरियोग्राफर पप्पू खन्ना हैं। कॉन्सेप्ट किरण तिवारी का है। लेखिका किरण तिवारी, क्रिएटिव डायरेक्टर चंदन कश्यप, गीतकार संतोष उत्पाती, संगीतकार रघुसिया 879, डीओपी समीर जहांगीर सैय्यद, एडीटर संतोष हरावड़े, आर्ट डायरेक्टर महिन्द्र सिंह हैं। प्रोडक्शन शैलेन्द्र सिंह, डीआई गजानन वाधवे, बैक ग्राउंड म्यूजिक राजा ने किया है। इस गाने आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

भोजपुरी की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 जुलाई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 21 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।