मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोल्डी यादव और माही श्रीवास्तव का नया दबंग लोकगीत 'मरद बनाइब रंगदरवा के' रिलीज हुआ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से

एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने सिंगर गोल्डी यादव के साथ मिलकर जबरदस्त ऐलान कर दिया है। उन्होंने दबंग तेवर में कह दिया है कि वह शादी करेंगी तो केवल रंगदार आशिक से ही। वह उसको ही अपना मरद बनाने वाली है। ज…

गोल्डी यादव और माही श्रीवास्तव का नया दबंग लोकगीत 'मरद बनाइब रंगदरवा के' रिलीज हुआ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से
गोल्डी यादव और माही श्रीवास्तव का नया दबंग लोकगीत 'मरद बनाइब रंगदरवा के' रिलीज हुआ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से | फ़ोटो: TVL News

एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने सिंगर गोल्डी यादव के साथ मिलकर जबरदस्त ऐलान कर दिया है। उन्होंने दबंग तेवर में कह दिया है कि वह शादी करेंगी तो केवल रंगदार आशिक से ही। वह उसको ही अपना मरद बनाने वाली है। जी हां! यह बात निकलकर सामने आई हैं भोजपुरी लोकगीत 'मरद बनाइब रंगदरवा के', इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि ब्लैक जींस और वेस्टर्न आउटफिट पहने हुए माही श्रीवास्तव गजब का डांस का तड़का लगा रही है और सहेलियों के साथ जोरदार ठुमका लगा रही हैं। इस गाने को उभरती सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी खास शैली में गया है, जोकि सुनने में बहुत प्यारा लग रहा है। इस गाने का वीडियो भी सुनने में देखने में बहुत अच्छा लग रहा है।


इस गाने में दिखाया गया है कि वेस्टर्न लुक में जबरदस्त डांस करते हुए माही श्रीवास्तव नजर आ रही है और दबंग  लुक के साथ वह गर्दा उड़ा रही है। वह ऐलान करते हुए कह रही है कि मुझे किसी का कोई डर नहीं है। मैं अपना खाती हूं तो किसी से क्यों डरूं और रही बात शादी की तो मैं अपने रंगदार यार को ही अपना मदद बनाऊंगी। इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। माही श्रीवास्तव कहती हैं कि 'तू ही कहा केहू से डेराई केहु के, खात बानी आपन लजाई काहे के... ढील देले बानी इयारवा के, राखेला सवख हथियरवा के, जाईब खिलाफ भले घरवा के, बाकी मरद बनाइब रंगदरवा के...'


वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत मरद बनाइब रंगदरवा के' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने की सिंगर गोल्डी यादव हैं, जिनकी आवाज बहुत मिठास भरी हुई है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपनी मोहक अदा से गरदा उड़ा रही है। इस गाने के गीतकार आशुतोष तिवारी हैं और संगीतकार प्रियांशु सिंह हैं। पीआरओ ब्रजेश मेहर, वीडियो डायरेक्टर विझेल, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 फ़रवरी 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।