लखनऊ: राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख जयंत चौधरी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने अपनी पार्टी के एक सहयोगी को भगवा पार्टी में शामिल होने के लिए न्योता दिया और कहा कि वह उन्हें हेमा मालिनी जैसा बना देंगे|जयंत चौधरी ने कहा कि मैं हेमा मालिनी नहीं बनना चाहता।
मथुरा में सभा को करते हुए कहा कि जयंत चौधरी ने कहा, 'योगेश अभी कह रहा था कि अमित शाह ने उससे कहा है कि आ जा तेरा हेमा मालिनी बना दूंगा| ना जानें कैसी-कैसी बातें कर रहे हैं? कोई प्यार नहीं है, कोई लगाव नहीं है हमारे लिए| और मैं कह रहा हूं कि मुझे क्या मिल जाएगा? मुझे तो हेमा मालिनी नहीं बनना है| जनता के लिए आप क्या करोगे? उन सातों किसानों के परिवारों के लिए आपने क्या किया? टेनी क्यों मंत्री बने बैठे हैं? सुबह उठते ही वो नफरत घोलने का काम शुरू कर देते हैं| इनके पास कोई काम नहीं है|
बता दें कि राष्ट्रीय लोक दल (RLD) ने मथुरा की मांट विधान सभा सीट से योगेश नौहवार को मांट को उम्मीदवार बनाया है| अपने बयान को दौरान जयंत चौधरी ने अमित शाह और योगश नौहवार के बीच हुई बातचीत के बारे में बताया|
रालोद प्रमुख ने साल भर से अधिक समय से चल रहे कृषि विधेयक के विरोध के दौरान किसानों की मौत को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। जयंत चौधरी ने लखीमपुर खीरी हिंसा की घटना को लेकर सत्तारूढ़ भगवा पार्टी पर भी निशाना साधा और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे की अपनी मांग दोहराई।
मुख्यमंत्री योगी के गर्मी वाले बयान पर जयंत ने पलटवार करते हुए कहा कि सभी किसान, व्यापारी, मजदूर, गरीब और युवा एकजुट होकर आने वाली 10 तारीख को योगी बाबा को कंबल देकर गोरखपुर मठ में भेजने का काम करें।कहा कि किसान, युवा, मजदूर व व्यापार विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई आपके शान, मान, सम्मान और स्वाभिमान की है। यह चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है। यह चुनाव चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ाने का चुनाव है।