मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भोजपुरी अभिनेता कुंदन भारद्वाज की इंडो-नेपाली फ़िल्म 'मायाका रङ' ( कलर्स ऑफ लव) में हुई प्रियंका चोपड़ा के कोच सुनील थापा की एंट्री

भोजपुरी अभिनेता कुंदन भारद्वाज और नेपाली फिल्मों के सुपरस्टार पॉल शाह की आगामी फिल्म 'मायाका रङ' ( कलर्स ऑफ लव) हिंदी और नेपाली भाषा में बनने जा रही है, जिसकी शूटिंग अगले महीने यानिकि फरवरी माह से शु…

भोजपुरी अभिनेता कुंदन भारद्वाज की इंडो-नेपाली फ़िल्म 'मायाका रङ' ( कलर्स ऑफ लव) में हुई प्रियंका चोपड़ा के कोच सुनील थापा की एंट्री
भोजपुरी अभिनेता कुंदन भारद्वाज की इंडो-नेपाली फ़िल्म 'मायाका रङ' ( कलर्स ऑफ लव) में हुई प्रियंका चोपड़ा के कोच सुनील थापा की एंट्री | फ़ोटो: TVL News

भोजपुरी अभिनेता कुंदन भारद्वाज और नेपाली फिल्मों के सुपरस्टार पॉल शाह की आगामी फिल्म 'मायाका रङ' ( कलर्स ऑफ लव) हिंदी और नेपाली भाषा में बनने जा रही है, जिसकी शूटिंग अगले महीने यानिकि फरवरी माह से शुरू हो रही है। अब इस फिल्म से नया अपडेट सामने आया है। और नया अपडेट कुछ ऐसा है, जो दर्शकों को हिला कर रख देने वाला है जी हां फिल्म में खूंखार विलेन की एंट्री हो चुकी है। और वो विलेन कोई और नहीं बल्कि कई भाषाओं में अपने अभिनय का लौह मनवा चुकी अभिनेता सुनील थापा है, जिन्होंने भोजपुरी, बॉलीवुड, नेपाली और तमिल फिल्मों में अपनी शानदार उपस्थित से फिल्मों को हिट करने में अपना योगदान दिया है। वही इसके साथ एक और अभिनेता में फिल्म में एंट्री ली और वो हैं एक्टर बुद्धि तमांग। दोनों को 'मायाका रङ' ( कलर्स ऑफ लव) के लिए साइन कर लिया गया है।


सुनील थापा ने कहा कि मैं इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर बहुत खुश हूं। 'मायाका रङ' ( कलर्स ऑफ लव) में मेरा किरदार बहुत ही जानदार और शानदार है। जिसे दर्शकों ने मेरे द्वारा कभी नहीं देखा होगा। फिल्म से जुड़कर मुझे बहुत खुशी हो रही है, वही किरदार को लेकर मेरा उत्साह अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया है। मैं जल्द से जल्द इसे करना चाहता हूं। मुझे अनुबंधित करने के लिए निर्माता और निर्देशक का शुक्रिया।

निदेशक केवल तमांग ने कहा कि हम इस फिल्म का निर्माण पर्यटन के उद्देश्य से कर रहे हैं। जिससे लोग भारत के साथ साथ नेपाल की खूबसूरत वादियों का आनंद उठाएंगे। यह पर कई खूबसूरत लोकेशन है। वही हम फिल्म की शूटिंग मुंबई, सिक्किम, दार्जिलिंग, इलम, काठमांडू सहित देश के कई स्थानों पर की जाएगी।


अभिनेता कुंदन भारद्वाज ने कहा कि 'मायाका रङ'  ( कलर्स ऑफ लव) लेकर बहुत ही ज्यादा उत्साहित हूं। फिल्म की शूटिंग फरवरी के आखिर में शुरू होने वाली है। मुझे खुश है कि निर्माता निर्देशक मेरे काम मे विश्वास रखते हैं और मुझे निरंतर फिल्में मिल रही है।

फिल्म के पीआरओ ब्रजेश मेहर ने बताया है कि कुंदन भारद्वाज, पॉल शाह और अब सुनील थापा की एंट्री से फिल्म और भी ग्रैंड हो गई है। 'मायाका रङ' (कलर्स ऑफ लव) बहुत ही बेहतरीन फिल्म होने वाली है। जिसमें दर्शकों को प्यार के रंग नजर आएंगे।


प्रॉमिस एंटरटेनमेंट प्रेजेंट्स और प्रेजेंटर पूनम तमांग हिंदी और नेपाली भाषा की निर्माणाधीन फिल्म 'मायाका रङ' ( कलर्स ऑफ लव) के  निदेशक केवल तमांग, सह- निर्माता जेनिश न्यौपाने, कहानी, पटकथा और संवाद शेखर ग्यवाली, पीआरओ ब्रजेश मेहर , डीओपी सौरव लामा, संगीत ताराप्रकाश लिम्बु, दीपक शर्मा, उर्गेन डोंग, मेचु ढिमल, कोरियोग्राफर सुषमा सुनाम, रामजी लामिछाने, कृष्णा तमांग, चीफ एडी -भद्रा भुजेल, रामा मेहरा, मेकअप शांतु तमांग, हेयर और स्टाइलिश झरना राय, सीता कोइराला, आर्ट डायरेक्टर दिनेश लामा (गैडा), ड्रेसमैन जीवन पोखरेल, कॉस्ट्यूम डिजाइनर रोहिणी प्रसाद, बुटीक पार्टनर हाउस ऑफ कईडो (गंतोक, सिक्किम), हेड ऑफ प्रोडक्शन/लाइन प्रोड्यूसर  टीकाराम अधिकारी (सिक्किम), लाइन प्रोड्यूसर-सुबाश छेत्री (दार्जिलिंग), पदम तमांग (नेपाल) हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जनवरी 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।