मेरठ: योगी सरकार की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किए गए सभी वादे और दावे सिर्फ हवा हवाई साबित हो रहे हैं। योगी सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी प्रदेश में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। नारी सुरक्षा के तमाम दावों के बीच यूपी के मेरठ से बड़ी वारदात सामने आई है| जहाँ एक महिला की हत्या कर प्लास्टिक के बोरी में भर कर उसकी लाश फेंक दी गई। लाश करीब 15 टुकड़ों में मिली है।
मेरठ 35 वर्षीय एक महिला की बेहद निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। करीब 15 टुकड़ों में लाश प्लास्टिक के बोरे में मिली। केवल सिर नहीं मिला। शरीर पर कपड़े भी नहीं हैं। मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का मामला।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। मेरठ के SSP अजय साहनी, ने बताया है कि एक अज्ञात महिला की कई टुकड़ों में लाश मिली है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस को आशंका है कि हत्याकांड को कहीं और अंजाम देकर शव को यहां फेंका गया है। इसके पीछे हत्यारोपियों की मंशा महिला की पहचान छिपाना रही होगी। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। सिर गायब है, इससे मृतका की पहचान नहीं हो पाई।
एसपी सिटी मेरठ अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि,''लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में एक कब्रिस्तान के पीछे कूड़े का ढ़ेर है जिसपर एक बोरे में 35 वर्षीय महिला की सिर कटा शव मिला है। आस-पास के क्षेत्रों में सूत्र लगाए गए हैं, CCTV भी देखे जा रहे हैं|