मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भजापा का सफाया करेगा INDIA: अखिलेश बोले -अगर जनता, INDIA के साथ है तो BJP को क्या दिक़्कत है?

मेरठ: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आज बुधवार को कहा कि,''अगर जनता, विपक्ष I.N.D.I.A (Indian National Developmental Inclusive Alliance) के साथ है तो भारतीय जनता पार्टी को क्या दिक़्कत है? हमन…

भजापा का सफाया करेगा INDIA: अखिलेश बोले -अगर जनता, INDIA के साथ है तो BJP को क्या दिक़्कत है?
भजापा का सफाया करेगा INDIA: अखिलेश बोले -अगर जनता, INDIA के साथ है तो BJP को क्या दिक़्कत है? | फ़ोटो: TVL News

मेरठ: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आज बुधवार को कहा कि,''अगर जनता, विपक्ष I.N.D.I.A  (Indian National Developmental Inclusive Alliance) के साथ है तो भारतीय जनता पार्टी को क्या दिक़्कत है? हमने कभी शिकायत नहीं की जब आपने स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया कहा। हमने कभी शिकायत नहीं की जब आपने इंडिया का नाम लेकर लोगों को धोका दिया... I.N.D.I.A (विपक्षी गठबंधन) को PDA जिताएगा। अगर उनको (भजापा) इससे भी तकलीफ है तो जातीय जनगणना करा लें| 



अखिलेश यादव ने कहा कि,'"भारतीय जनता पार्टी का उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में INDIA सफाया करेगा। INDIA का मतलब ये है कि हमारी मिली जुली संस्कृति, हमारे भाई चारे का संदेश। INDIA का मतलब ये है कि हम सबको साथ लेकर चलेंगे। इससे बीजेपी को किस बात की घबराहट है?" 



समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कहा कि," न ही INDIA का मुकाबला कर सकती भाजपा, न ही PDA का। उन्होंने कहा कि,''ये (भजापा) लोग अभी सीएससी बेच रहे हैं, फिर और अस्पताल बेचेंगे। इस सरकार ने एक भी जिला अस्पताल नहीं बनाया।"



अखिलेश यादव ने कहा कि,'मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) कुछ नहीं जानते। आगरा में म्यूजियम इसलिए बन रहा था कि वहां टूरिज्म को बढ़ाया जाए। जो लोग ताजमहल देखने आते थे उन्हें इस म्यूजियम के बहाने पूरी भारत की संस्कृति को बताया जाए।"

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जुलाई 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।