मरेठ: उत्तर प्रदेश के मरेठ में 500 रुपए के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने बड़े भाई की हत्या के आरोप में आरोपी छोटे भाई को गिरफ़्तार किया। बताया जा रहा है,परतापुर थाना क्षेत्र में घर में दोनों भाई एक साथ बैठकर शराब पी। जहां दोनों का विवाद हो गया। छोटा भाई रिंकू रुपए मांग रहा था। बड़े भाई मोनू ने मना कर दिया। इसी बात पर छोटे रिंकू ने रस्सी से भाई मोनू का रस्सी से गला घोंट दिया।
SP ने बताया, "एक ही घर में रहने वाले दो भाईयों ने पहले अपने ही घर में शराब पी। उसके बाद विवाद होने पर छोटे भाई ने बड़े भाई पर हमला कर उसकी हत्या की। आरोपी को गिरफ़्तार किया गया।"
जानकारी के अनुसार, मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी निवासी मोनू पल्लेदारी करता था। गुरुवार देर शाम मोनू छोटे भाई रिंकू के साथ घर के पास ही शराब पीने लगा। वहां पड़ोस के दो अन्य युवकों ने भी साथ में शराब पी।
इस बीच रिंकू ने बड़े भाई से कहा,' आज बारिश का मौसम है, और पीनी है। जब तक नशा पूरा न हो मैं पीता रहूंगा ' इस पर मोनू ने कहा कि रात बहुत हो गई। जाकर कमरे में सो जाओ। उसके बाद दोनों में बहस शुरू हो गई। इस पर मोनू ने कहा कि 500 रुपए दूर एक रुपए नहीं दूंगा। फिर रिंकू ने रस्सी लेकर मोनू के गले में लपेट दी और तेजी से कसने लगा। मोनू तड़पता रहा, लेकिन वो नहीं माना और उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने पुलिस को बताया की शुक्रवार रात में जब मोनू को जगाने का प्रयास किया तो वह नहीं बोला। परिवार के लोगों ने छोटे भाई से पूछा तो बोला कि वह शराब पीकर सो रहा है, सुबह उतर जाएगी। बाद में पता चला तो माेनू मरा हुआ चारपाई पर पड़ा था। जिसके गले में रस्सी का निशान भी था।
हत्या की सूचना पर शनिवार सुबह आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने हत्या करने वाले छोटे भाई रिंकू को हिरासत में ले लिया। जिसने पूछताछ में पुलिस को बताया की रुपए न देने पर भाई को गला घोंटकर मार दिया। इंस्पेक्टर परतापुर शैलेंद्र प्रताप ने बताया की FIR दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।