मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 सितंबर 2026

भाजपा सरकार ने किसानों की शहादत का मजाक उड़ाया, किसानों का अपमान किया: मेरठ में प्रियंका गांधी

मेरठ: कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने मेरठ में किसान महापंचायत को संबोधित किया| मेरठ के सरधना विधानसभा के कैली गांव में किसान महापंचायत संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने क…

भाजपा सरकार ने किसानों की शहादत का मजाक उड़ाया, किसानों का अपमान किया: मेरठ में प्रियंका गांधी
भाजपा सरकार ने किसानों की शहादत का मजाक उड़ाया, किसानों का अपमान किया: मेरठ में प्रियंका गांधी | फ़ोटो: TVL News

मेरठ: कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने मेरठ में किसान महापंचायत को संबोधित किया| मेरठ के सरधना विधानसभा के कैली गांव में किसान महापंचायत संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा,' ये जो 3 कानून हैं..ये क्या आपके (किसान) भलाई के लिए बनाएं गए हैं या मोदी जी के खरबपति मित्रों के भलाई के लिए बनाएं गए हैं? आज 100 दिन पूरे हो गए हैं,लाखों किसान बॉर्डर पर बैठें हैं..अगर ये कानून आपके लिए बनाया गया है तो आप में से लाखों लोग बॉर्डर पर क्यों बैठे हैं?




प्रियंका गांधी ने कहा,'''आज किसान लाखों की संख्या में दिल्ली बॉर्डर पर बैठा है तो क्या इस देश के PM और देश की सरकार को उनका आदर नहीं करना चाहिए? क्या वो उस लायक भी नहीं कि आप उनसे मिले? भयंकर सर्दी थी,बिजली काटी गई फिर भी किसान टिके रहे फिर भी आप सोचते हैं कि आपको उनके पास नहीं जाना चाहिए| प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली बॉर्डर इसलिए नहीं जा सकते क्योंकि वो किसानों का आदर नहीं कर रहे, क्योंकि उनकी सरकार किसानों के लिए नहीं चल रही है, देशवासियों के लिए नहीं चल रही है उनकी सरकार उद्योगपतियों के लिए चल रही है, बड़े-बड़े खरबपतियों के लिए के लिए चल रही है|




प्रियंका गांधी ने कहा,;;किसान 100 दिन से संघर्ष कर रहे हैं। 200 से ज्यादा किसान शहीद हो गए। सरकार का धर्म था कि किसानों के पास जाकर उनसे बात करती। भाजपा सरकार ने किसानों की शहादत का मजाक उड़ाया, किसानों का अपमान किया। किसानों के संघर्ष के साथ आप गांव-गांव आंदोलन करिए। मैं आपसे वादा करती हूं कि 100 दिन क्या 100 महीने भी लगें, मैं किसानों के साथ खड़ी रहूंगी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 12 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।