ठाणे: उल्हासनगर में कोमल पार्क बिल्डिंग के 5वें मंजिल का स्लैब 'गिरा', एक मजदूर की मौत; इमारत सील
ठाणे: ठाणे के उल्हासनगर में गोल मैदान के पास कोमल पार्क बिल्डिंग के 5वें मंजिल का स्लैब गिर गया है। कोमल पार्क इमारत की पांचवीं मंजिल की स्लैब गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। न…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
ठाणे: उल्हासनगर में कोमल पार्क बिल्डिंग के 5वें मंजिल का स्लैब 'गिरा', एक मजदूर की मौत; इमारत सील | फ़ोटो: TVL News
ठाणे: ठाणे के उल्हासनगर में गोल मैदान के पास कोमल पार्क बिल्डिंग के 5वें मंजिल का स्लैब गिर गया है। कोमल पार्क इमारत की पांचवीं मंजिल की स्लैब गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। नगर निगम द्वारा पहले ही इमारत को खतरनाक (जर्जर) घोषित किए जाने के बाद भी वहां 21 परिवार रह रहे थे। इस घटना के बाद इस इमारत को खाली करवा दिया गया है साथ ही इमारत को सील कर दिया गया है|
जांच अधिकारी लक्ष्मीकांत पाटिल ने बताया,''कोमल पार्क बिल्डिंग के 5वें मंजिल का स्लैब गिर गया है। स्लैब गिरने के कारण वहां काम कर रहे 1 मजदूर की मृत्यु हो गई और दूसरे मजदूर का इलाज चल रहा है। इस इमारत को खाली करवा दिया गया है और उल्हासनगर महापालिका ने इमारत को सील कर दिया है|
उल्हासनगर में पिछले साल एक बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई थी| इस साल नगर निगम ने जर्जर भवनों को नोटिस देकर फ्लैट मालिकों को भवन खाली करने को कहा था|
गोलमैदान में कोमल पार्क और नगर वार्ड समिति नंबर -1 कार्यालय के बगल में एक 5 मंजिला इमारत है जिसमें 21 प्लॉट, 2 दुकानें, 1 डी मार्ट है।एक अधिकारी ने बताया कि मानसून से पहले भवन खतरनाक होने के कारण तीन बार नोटिस जारी किए गए थे|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 25 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।