मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: भाजपा-बसपा ससमर्थकों के बीच मारपीट, पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह के वाहन पर हमला

बस्ती: Uttar Pradesh Elections 2022: पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह के वाहन पर BJP विधायक समर्थको ने किया हमला। एसएचओ परसरामपुर आलोक सोनी हुए घायल।कई वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। दोनो पक…

बस्ती: भाजपा-बसपा ससमर्थकों के बीच मारपीट, पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह के वाहन पर हमला
बस्ती: भाजपा-बसपा ससमर्थकों के बीच मारपीट, पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह के वाहन पर हमला — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: Uttar Pradesh Elections 2022: पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह के वाहन पर BJP विधायक समर्थको ने किया हमला। एसएचओ परसरामपुर आलोक सोनी हुए घायल।कई वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। दोनो पक्षों के समर्थक थे आमने -सामने। पूर्व मंत्री की फॉर्च्यूनर सहित तीन वाहन क्षतिग्रस्त। हमले से अक्रोशित बसपा समर्थकों ने विधायक समर्थको की गाड़ी में किया तोड़फोड़। दोनो पक्षों की गाड़ियों के टूटे शीशे। पिछले चुनाव में भी मंत्री के भाई पर हुआ था हमला। तनाव के चलते परसरामपुर कसबे में हो रहा हंगामा। परसरामपुर ब्लाक के समीप घटनास्थल पुलिस छावनी में तब्दील। तनाव बरकरार मौके पर सीओ शेष मणि उपाध्याय सहित भारी पुलिस बल तैनात।



जानकारी के मुताबिक, बस्ती जिले के परसरामपुर में भाजपा-बसपा समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। दो पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं।  दोनों पक्षों की भिड़ंत के दौरान बसपा कार्यालय के बाहर खड़ी बसपा उम्मीदवार राजकिशोर सिंह की गाड़ी और दो अन्य फॉर्च्यूनर पर कोल्डड्रिंक की बोतल, पत्थर व डंडे से वार कर शीशे तोड़ दिए गए। हंगामा सुन कार्यालय के अंदर बैठे राजकिशोर सिंह व उनके सहयोगी बाहर निकले तब तक उत्पात मचा रहे अराजक तत्व अपने वाहनों पर सवार होकर थाने की तरफ भाग निकले। 



बसपाइयों ने इसकी सूचना तत्काल थानाध्यक्ष को दी। उसी दौरान उसी रास्ते से गुजर रही भाजपा की प्रचार में लगी दो फॉर्च्यूनर पर बसपा समर्थकों ने ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों की आधा दर्जन लग्जरी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। पुलिस के मुताबिक,'' परसरामपुर तिराहे पर बसपा व भाजपा समर्थकों के बीच में झड़प की सूचना मिली है। मौके पर फोर्स पहुंच चुकी है। दोनों पक्षों के कुछ लोग भी घायल हुए हैं।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।