मोगा: कृषि कानूनों के खिलाफ देश भर में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहा है| कृषि कानून को लेकर पंजाब समेत कई जगह किसान प्रदर्शन कर रहे हैं|इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए आज पंजाब पहुंच गए है| उन्होंने पंजाब के मोगा में कृषि कानून के खिलाफ एक सभा को सम्बोधित किया| उनके साथ सीएम अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ और उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत मौजूद हैं|
राहुल गांधी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि,''COVID19 के समय इन 3 कानूनों को लागू करने की क्या जरूरत थी? कानून लागू करने थे तो लोकसभा, राज्यसभा में बातचीत करते। PM कहते हैं कि किसानों के लिए कानून बनाए जा रहे हैं, अगर किसानों के लिए कानून बनाए जा रहे हैं तो लोकसभा, राज्यसभा में खुलकर बात क्यों नहीं की|
उन्होंने कहा कि किसानों के लिए कानून बनाए जा रहे हैं तो आपको खुलकर बात करनी चाहिए| किसान खुश है तो आंदोलन क्यों कर रहे हैं| अगर किसान इन कानूनों से खुश हैं तो वे देश भर में विरोध क्यों कर रहे हैं? पंजाब में हर किसान विरोध क्यों कर रहा है? 6 साल से नरेंद्र मोदी झूठ बोल रहे हैं| पहले नोटबंदी फिर जीएसटी और उसके बाद कोविड आया उद्योगपतियों का कर माफ किया गया, किसान का कर्ज माफ नहीं किया गया|
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि,''मैं आपको गारंटी देता हूं कि जिस दिन कांग्रेस पार्टी सत्ता में आएगी, हम इन तीन काले कानूनों को खत्म कर देंगे और उन्हें बेकार कागज की टोकरी में फेंक देंगे| उन्होंने कहा कि,''पंजाब का किसान, हरियाणा का किसान, पूरे हिन्दुस्तान का किसान एक इंच पीछे नहीं हटेगा.. हम नरेंद्र मोदी की सरकार, इन कानूनों के खिलाफ लड़ेंगे और इन लोगों को हरा के दिखाएंगे
राहुल गांधी ने कहा कि,''कल मैं UP में था,उधर हिन्दुस्तान की एक बेटी को मार दिया गया और जिन लोगों ने मारा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई और जिस परिवार की बेटी को मारा गया उनको अपने घर के अंदर बंद कर दिया गया। DM ने उनको धमकाया,मुख्यमंत्री ने धमकाया, ये है हिन्दुस्तान की हालत|
किसानों को संबोधित करते हुए सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि,''जब तक संसद में पारित कानूनों को एमएसपी को अनिवार्य करने के लिए संशोधन नहीं किया जाता है, तब तक उनके वादों का कोई फायदा नहीं होता है| कांग्रेस ने कहा कि,आज राहुल गांधी जी ने पंजाब में किसान विरोधी काले कानूनों के खिलाफ उठे जन आंदोलन को संबोधित कर किसानों के पक्ष में आवाज बुलंद की। हम किसानों के अधिकारों की लड़ाई में किसानों के साथ हैं। इस लड़ाई में भाजपा सरकार को झुकना पड़ेगा।