मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

फिल्लौर शूटआउट में शामिल गैंगस्टर युवराज सिंह 'जोरा' पुलिस मुठभेड़ में घायल, फर्जी पहचान पत्र से 'Hotel ALPS में ठहरा हुआ था

मोहाली: पंजाब के फिल्लौर शूटआउट में शामिल आरोपी युवराज सिंह उर्फ जोरा, जिसमें हवलदार कुलदीप सिंह की जान चली गई थी, उसे एक मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। 14 जनवरी को AGTF (Anti…

फिल्लौर शूटआउट में शामिल गैंगस्टर युवराज सिंह 'जोरा' पुलिस मुठभेड़ में घायल, फर्जी पहचान पत्र से 'Hotel ALPS में ठहरा हुआ था
फिल्लौर शूटआउट में शामिल गैंगस्टर युवराज सिंह 'जोरा' पुलिस मुठभेड़ में घायल, फर्जी पहचान पत्र से 'Hotel ALPS में ठहरा हुआ था | फ़ोटो: TVL News

मोहाली:  पंजाब के फिल्लौर शूटआउट में शामिल आरोपी युवराज सिंह उर्फ जोरा, जिसमें हवलदार कुलदीप सिंह की जान चली गई थी, उसे एक मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। 14 जनवरी को AGTF (Anti-Gangster Task Force) टीम को युवराज सिंह के जीरकपुर स्थित होटल में होने की सूचना मिली थी| 


जिसके बाद जीरकपुर के डीएसपी और AGTF टीम के नेतृत्व में पुलिस ने 'होटल ALPS' को घेर लिया और गैंगस्टर युवराज सिंह उर्फ जोरा को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी| जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर युवराज सिंह घायल हो गया|


बताया जा रहा है कि गैंगस्टर के साथ एक और साथी था| फिलहाल इसके बारे में अभी पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि, करीब दो घंटे तक पुलिस के साथ मुठभेड़ चली। पुलिस ने इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया था।  


फिल्लौर मुठभेड़ मामले के आरोपी युवराज सिंह उर्फ जोरा को मुठभेड़ में घायल होने के बाद चंडीगढ़ के GMCS अस्पताल ले जाया गया। गैंगस्टर युवराज सिंह उर्फ जोरा कांस्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा की हत्या में शामिल था। जोरा 9 जनवरी को फिल्लौर जिले से फरार हो गया था।


रोपड़ रेंज के DIG ने बताया,'' हमें सूचना मिली थी कि युवराज सिंह एक फर्जी पहचान पत्र से होटल में ठहरा हुआ है। हमारी टीम वहां पहुंची और उसे आत्मसमर्पण करने को कहा, जिसके बाद उसने फायरिंग कर दी। वह जवाबी फायरिंग में घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।