मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में तीन साल पहले एक अज्ञात 3 वर्षीय बच्ची का हत्या कर जला हुआ शव बरामद हुआ था। कई प्रयासों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। DNA टेस्टिंग से इसके मां बाप को ढूंढा गया। इस सनसनीखेज हत्या का अनावरण थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा करते हुए प्रकाश में आए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
हैलेट रोड से पांच सितंबर 2018 को लापता हुई तीन साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। इस दरिंदगी का खुलासा तीन साल बाद आई डीएनए रिपोर्ट से हुआ। दरिंदों ने बच्ची का शव कूड़े के ढेर पर जला दिया था| इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि,''6 सितंबर 2018 को एक बच्ची का शव बरामद हुआ था। मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले में आज पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ़्तार किया है। अभियुक्तों ने बताया कि इन्होंने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और हत्या की|
एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि,'' दिनांक 05.09.2018 को वादी निवासी थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत ने अपनी 03 वर्षीय पुत्री के घर के सामने से गायब होने के संबंध में थाना सिविल लाइन पर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाइन पर मु0अ0स0 922/18 धारा 363 भादवि बनाम अज्ञात के पंजीकृत किया गया।
दिनांक 06.09.2018 को कपूर कम्पनी रेलवे लाइन के पास एक अज्ञात बच्ची का शव जली अवस्था मे मिलने के संबंध में रोहित कुमार पुत्र धनश्याम दास निवासी कपूर कम्पनी काली का थान थाना सिविल लाइन द्वारा सूचना दी गयी.. सूचना के आधार थाना सिविल लाइन पर मु0अ0स0 924/18 धारा 302/201 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया तथा बच्ची के शव की शिनाख्त हेतु भरसक प्रयास किये गये तथा थाना सिविल लाइन पर पूर्व में पंजीकृत मु0अ0स0 922/18 धारा 363 भादवि के वादी और उसके परिजनो को बुलाकर शव की शिनाख्त करायी गयी। परन्तु शव के अधिक जले होने के कारण शव की पहचान नही हो सकी।
एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि,''तब अज्ञात शव की पहचान कराने के उद्देशय से मिले शव का डीएनए परीक्षण मु0अ0स0 922/18 उपरोक्त के वादी से कराया गया जिसकी डीएनए परीक्षण रिपोर्ट विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ से प्राप्त हुई जिसमे यह सिद्द हुआ कि जो अज्ञात शव मिला था वह मु0अ0स0 922/18 धारा 363 आईपीसी की अपहर्ता से ही संबंधित है।
एसपी सिटी ने बताया कि,'''विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यो से घटना कारित करने मे मिन्टू पुत्र राजू निवासी ग्राम बसैडा थाना धामपुर, बिजनौर और रविन्द्र पुत्र सूरजपाल निवासी मौहल्लहा फकीरपुरा थाना सिविल लाइन मुरादाबाद के नाम प्रकाश मे आये। प्रकाश में आये, अभियुक्तगण मिन्टू व रविन्द्र को थाना सिविल पुलिस द्वारा आज दिनांक 23.08.2021 को मौहल्ला फकीरपुरा से गिरफ्तार किया गया। उपलब्ध साक्ष्यो के आधार पर उक्त अभियोग मे धारा 376 डी आईपीसी व 5/6 पाक्सो एक्ट की वृद्दि की गयी। इस सनसनी खेज घटना के खुलासे से जनता मे पुलिस के प्रति विश्वास बढेगा।