पहले चरण में 5 लाख से ज्यादा ओबीसी छात्रों को मिलेगा छात्रवृत्ति
प्रदेश सरकार पहले चरण में 5 लाख से ज्यादा ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति के साथ शुल्क की भरपाई करेगी। कक्षा-11 और उससे ऊपर की कक्षाओं के इन विद्यार्थियों के लिए दिसंबर में ही भुगतान किया जाएगा। इसके लि…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
पहले चरण में 5 लाख से ज्यादा ओबीसी छात्रों को मिलेगा छात्रवृत्ति | फ़ोटो: TVL News
प्रदेश सरकार पहले चरण में 5 लाख से ज्यादा ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति के साथ शुल्क की भरपाई करेगी। कक्षा-11 और उससे ऊपर की कक्षाओं के इन विद्यार्थियों के लिए दिसंबर में ही भुगतान किया जाएगा। इसके लिए शासन ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिए हैं। प्रदेश सरकार हर साल 25 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के साथ शुल्क की भरपाई करती है। पिछली बार यह भुगतान मार्च माह में किया गया था। लेकिन, चालू सत्र में पहले चरण का भुगतान दिसंबर में करने का फैसला किया गया। इसी के तहत 3 दिसंबर को कक्षा-9 व 10 के 2.53 लाख छात्रों को भुगतान हो चुका है। पहले चरण में उन छात्रों को शामिल किया गया है, जिन्होंने पहले ऑनलाइन आवेदन किया और शुरुआती जांच में उनका डाटा ठीक मिला है। दशमोत्तर कक्षाओं के ऐसे करीब 5.5 लाख छात्रों का डाटा एनआईसी को फाइनल जांच के लिए मुहैया कराया जा चुका है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 9 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।