मुंबई हवाई अड्डे पर 8 किलो हेरोइन के साथ पकड़ी गई अफ्रीकी महिला
मुंबई: मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक अफ्रीकी महिला को 56 करोड़ रुपए की 8 किलो हेरोइन के साथ गिरफ़्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है| जानकारी के अ…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
मुंबई हवाई अड्डे पर 8 किलो हेरोइन के साथ पकड़ी गई अफ्रीकी महिला | फ़ोटो: TVL News
मुंबई: मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक अफ्रीकी महिला को 56 करोड़ रुपए की 8 किलो हेरोइन के साथ गिरफ़्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है| जानकारी के अनुसार सीमा शुल्क के अफसरों ने प्रोफाइलिंग के आधार पर, हमने सीएसएमआई हवाई अड्डे पर एक दक्षिण अफ्रीकी यात्री को रोका था| यात्री के पास 8 किलो सफेद रंग का पाउडर मिला, जांच में पता चला कि वह 56 करोड़ रुपये की हेरोइन है| उक्त कोकीन भारत में तस्करी के लिए लाई गई थी| इसके बाद महिला को अधिनियम की धारा 43 (बी) के तहत गिरफ्तार किया गया है|
उसके बाद उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया| जहां उसका मेडिकल टेस्ट कराया गया| उसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई| इसके बाद उसे संबंधित अदालत में पेश किया गया| जहां सीमा शुल्क अधिकारी ने कहा कि उससे और पूछताछ की जरूरत नहीं है| उन्होंने अदालत से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का अनुरोध किया अदालत ने अभियोजन पक्ष की दलील सुनने के बाद अनुमति दी| अदालत ने उसे चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है|
इससे पहले मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने जिम्बॉब्वे की एक महिला को 60 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि महिला 12, फरवरी को जिम्बाब्वे से मुंबई आई थी। एयरपोर्ट पर समान की तलाशी के दौरान उसके पास से 7 हजार 6 ग्राम हेरोइन और 1480 ग्राम एमडी नामक ड्रग्स बरामद हुआ। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 60 करोड़ रुपये थी। महिला ने यह ड्रग्स अपने ट्राली बैग और फाइल फोल्डर में छिपाकर रखी थी। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, मामले में कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा गुजरात तट से दूर अरब सागर में एक जहाज से 800 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किए गए थे। बरामद किए गए मादक पदार्थों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2 हजार करोड़ रुपये बताई गई है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 28 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।