संत कबीरनगर: संत कबीरनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,''पांच चरण के मतदान के बाद सपा गठबंधन बहुमत से आगे निकल गया है। जो गर्मी निकालने की बात करते थे, पांच चरण के मतदान के बाद ठंडे पड़ गए हैं बीजेपी के झंडे गाड़ियों और घरों से उतर गए|
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,''जब से बीजेपी आई है महंगाई बढ़ा रही है| डीजल पेट्रोल ₹100 से पार हो गया, भाजपा सत्ता में दोबारा आ गई तो पेट्रोल ₹200 लीटर बिकेगा| भाजपा सरकार किसानों को खाद और डीएपी नहीं दे पाई। अगर खाद मिली भी तो बोरी से 5 किलो की चोरी हो गई। भाजपा सत्ता में दोबारा आ गई तो खाद की बोरी से 10 किलो की चोरी हो जाएगी।
बाबा मुख्यमंत्री को लैपटॉप चलाना नहीं आता है वो नौजवानों को क्या देंगे| 3 साल से फौज में भर्ती नहीं हुई। नौजवानों की उम्र बढ़ गई, अब ढेर सारे नौजवान फौज की भर्ती नहीं देख सकते। समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो फौज में और पुलिस में भर्ती निकालकर नौजवानों को नौकरी देने का काम किया जाएगा| आज हमने पता किया है शिक्षा विभाग में सबसे ज्यादा पद रिक्त हैं, सपा सरकार बनने पर बीएड- टेट पास नौजवानों को समायोजित करने का काम किया जाएगा|
अखिलेश यादव ने कहा,''काले कृषि कानून इसलिए लाए थे कि हमारे किसानों की जमीन छीन लेते हमारे किसानों की जमीन को पूँजीपतियों के हाथों गिरवी रख देते| यादव ने कहा,',' समाजवादी सरकार में उत्तर प्रदेश की पराग कोऑपरेटिव मुनाफे में आ गई। किसान भाइयों का दूध बिका और उन्हें भी खूब फायदा मिला