मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

15 करोड़ रु मामले पर मुंबई पुलिस ने कहा-अभी तक रिया चक्रवर्ती के खाते में कोई भी पैसा ट्रांसफर नहीं हुआ

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को लेकर मुंबई और बिहार पुलिस के बीच विवाद जारी है। इस बीच सोमवार को मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की| उन्होंने कहा कि…

15 करोड़ रु मामले पर मुंबई पुलिस ने कहा-अभी तक रिया चक्रवर्ती के खाते में कोई भी पैसा ट्रांसफर नहीं हुआ
15 करोड़ रु मामले पर मुंबई पुलिस ने कहा-अभी तक रिया चक्रवर्ती के खाते में कोई भी पैसा ट्रांसफर नहीं हुआ | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को लेकर मुंबई और बिहार पुलिस के बीच विवाद जारी है। इस बीच सोमवार को मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की| उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच करने का बिहार पुलिस के पास कोई अधिकार नहीं है, हम इसपर कानूनी सलाह ले रहे हैं| हमने अभी तक किसी को क्लीन चिट नहीं दी है|




बिहार पुलिस के असहयोग के दावे पर मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने कहा कि,''असहयोग का कोई सवाल ही नहीं है, हम कानूनी तौर पर सलाह ले रहे हैं कि क्या उनका (बिहार पुलिस) क्षेत्राधिकार है या सुशांत सिंह राजपूत मामले में नहीं। फिर भी, अगर उन्हें अधिकार क्षेत्र मिल गया है तो उन्हें यह साबित करना चाहिए| उन्होंने कहा,''जांच के दौरान किसी राजनेता का नाम सामने नहीं आया। किसी भी पार्टी के किसी भी राजनेता के खिलाफ कोई सबूत नहीं है|




मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा कि अब तक 56 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं, सभी कोणों पर जांच की जा रही है| जितने भी एंगल आ रहे हैं हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं चाहे वो पेशेवर प्रतिद्वंद्विता(professional rivalry), फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन या हेल्थ से संबंधित जांच हो|




सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले पर परमबीर सिंह ने कहा कि यह बात सामने आई है कि उसे बाइपोलर डिसऑर्डर था, उसका इलाज चल रहा था और इसके लिए दवाइयां ली जा रही थीं। उनकी मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, यह हमारी जाँच का विषय है|पुलिस कमिश्नर ने बताया कि,''सुशांत के पिता, बहन और जीजा का बयान 16 जून को दर्ज किया गया था। उस समय, उन्होंने कोई संदेह नहीं जताया और न ही उन्होंने हमारी जाँच में किसी चूक के बारे में शिकायत की।





परमबीर सिंह ने कहा कि,''मुंबई पुलिस द्वारा पूछताछ किए गए 56 लोगों में से एक रिया चक्रवर्ती भी थीं। उसका बयान दो बार दर्ज किया गया और उसे कई बार पुलिस स्टेशन बुलाया गया। मैं उसके ठिकाने के बारे में टिप्पणी नहीं कर सकता | 





मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा कि,''बिहार पुलिस की एफआईआर में कहा गया है कि सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपये निकाले गए। जांच के दौरान, हमने पाया कि उनके खाते में 18 करोड़ रुपये थे जिनमें से लगभग 4.5 करोड़ रुपये अभी भी हैं। अभी तक रिया के खाते में कोई भी पैसा ट्रांसफर नहीं हुआ है लेकिन हम विस्तार से जांच कर रहे हैं|










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।