मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार और मुंबई पुलिस आमने-सामने आ गईं हैं।बिहार सरकार से आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी मामले की जांच करने के लिए मुंबई पहुंचे लेकिन उन्हें बृहन मुंबई महानगरपालिका ने जबरन क्वारंटीन कर दिया है।बीएमसी ने कहा, 'पटना के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी को मुंबई हवाई अड्डे पर घरेलू आगमन के लिए वर्तमान दिशानिर्देशों के अनुसार क्वारंटीन किया गया है।
वहीं बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का कहना है कि वे मुंबई के डीजीपी और अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी ओर इस मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहना है कि जो हुआ वो ठीक नहीं है। इससे पहले रविवार को भी बिहार पुलिस ने मुंबई पुलिस पर जांच में सहयोग न करने का आरोप लगाया था।
बिहार पुलिस द्वारा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच का निरीक्षण करने के लिए मुंबई पहुंचने के बाद पटना सिटी एसपी विनय तिवारी को क्वारंटाइन' कर दिया गया है, उनके हाथ पर क्वारंटाइन की मुहर भी लगा दी गई है जिससे संकेत मिलता है कि वह 15 अगस्त तक क्वारंटाइन रहेंगे|
BMC ने कहा, 'प्रशासन को बिहार पुलिस के एक अधिकारी (SP विनय तिवारी) के आने की सूचना मिली थी। घरेलू हवाई यात्री होने के नाते उन्हें 25 मई की राज्य सरकार की नोटिफिकेशन के अनुसार होम क्वारंटाइन होना था। एक टीम ने उन्हें होम क्वारंटाइन अवधि में छूट के लिए आवेदन करने के लिए निर्देशित किया है|
सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में जांच कर रहे पटना नगर (पूर्वी) SP विनय तिवारी को मुंबई में क्वारंटाइन करने के मामले पर बिहार के CM नीतीश कुमार ने कहा उनके (विनय तिवारी) साथ जो हुआ वो गलत है। ये राजनीतिक नहीं है, बिहार पुलिस अपनी ड्यूटी कर रही है। हमारे DGP उनसे बातचीत करेंगे|
BJP विधायक राम कदम ने कहा, 'Sushant Singh RajputCase में शुरू से ही महाराष्ट्र सरकार का रवैया शक के गेहरे में रहा है, मामले के जांच के लिए बिहार से बड़े ऑफिसर मुंबई आए और उन्हें 15 दिन के लिए क्वारंटाइन कर दिया गया। उन्होंने इस भय से उन्हें क्वारंटाइन किया कि कहीं सत्य सबके सामने न आ जाए|
बिहार के मंत्री संजय झा ने कहा, 'बिहार पुलिस के चार अधिकारी पहले से ही मुंबई में हैं, वे भी विमान के जरिए वहां गए थे, लेकिन उन्हें क्वारंटीन नहीं किया गया। हमने जांच में तेजी लाने के लिए एक आईपीएस अधिकारी को भेजा लेकिन जब उन्होंने अपनी जांच शुरू की तो उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया।'