मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अनिल देशमुख की जमानत याचिका पर 11 नवंबर को सुनवाई करेगा बॉम्बे हाईकोर्ट

मुंबई: 100 करोड़ रुपये की वसूली मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और NCP नेता अनिल देशमुख ने विशेष CBI अदालत द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। याचि…

अनिल देशमुख की जमानत याचिका पर 11 नवंबर को सुनवाई करेगा बॉम्बे हाईकोर्ट
अनिल देशमुख की जमानत याचिका पर 11 नवंबर को सुनवाई करेगा बॉम्बे हाईकोर्ट | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: 100 करोड़ रुपये की वसूली मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और NCP नेता अनिल देशमुख ने विशेष CBI अदालत द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। याचिका पर सुनवाई 11 नवंबर को होगी। इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और  प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की जा रही है।



73 वर्षीय अनिल देशमुख ने पिछले सप्ताह विशेष सीबीआई अदालत द्वारा जमानत अर्जी खारिज किए जाने के बाद उच्च न्यायालय का रुख किया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता इस समय न्यायिक हिरासत में हैं और मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में बंद हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अनिल देशमुख को पिछले साल नवंबर में गिरफ्तार किया गया था |



उच्च न्यायालय ने इस महीने के शुरुआत में ईडी द्वारा दर्ज मामले में उन्हें जमानत दे दी थी। बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) ने 04 अक्टूबर, 2022 को कथित धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा देशमुख को गिरफ्तार किए जाने के 11 महीने बाद जमानत दी थी। जमानत ₹1 लाख की जमानत राशि पर दी गई थी। लेकिन वह पिछले साल अप्रैल में उनके खिलाफ दर्ज सीबीआई मामले के सिलसिले में हिरासत में हैं।



देशमुख के वकील अनिकेत निकम ने जमानत याचिका का उल्लेख न्यायमूर्ति शर्मिला देशमुख की अवकाशकालीन पीठ के समक्ष बुधवार को (26 अक्टूबर, 2022 को) किया और तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया। अदालत ने सीबीआई को अर्जी पर नौ नवंबर तक जवाब दाखिल करने को कहा और मामले पर अगली सुनवाई 11 नवंबर तक के लिए टाल दी। 



गौरतलब है कि, मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद सीबीआई द्वारा उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करने के बाद ईडी ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसमें दावा किया गया था कि राकांपा नेता ने अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया और मुंबई में विभिन्न बार और रेस्तरां से करोड़ों का धन एकत्र किया।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।