मुंबई: महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को राज्य में बारिश प्रभावित क्षेत्रों के लिए 10 हजार करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह राशि दिवाली से पहले दे दी जाएगी।
महाराष्ट्र सरकार ने कहा ₹ 6800 प्रति हेक्टेयर राहत अपर्याप्त है, इसलिए हम ₹ 10,000 प्रति हेक्टेयर देंगे। इसके अलावा बागों के (फल फसलों) लिए ₹ 18,000 प्रति हेक्टेयर के बजाय ₹ 25,000 प्रति हेक्टेयर की वित्तीय सहायता दी जाएगी|
CM उद्धव ठाकरे ने कहा,''बाढ़ और बारिश से प्रभावित लोगों को मदद देना सरकार का कर्तव्य है। समीक्षा बैठक के बाद, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मैंने किसानों और प्रभावित लोगों को 10000 करोड़ रुपये की मदद देने का फैसला किया है। हम दिवाली तक ये मदद लोगों तक पहुँचाने की कोशिश कर रहें|
CM उद्धव ठाकरे ने कहा,''किसानों को 6800 रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने के बजाय हम इसे बढ़ाकर 10000 रुपये प्रति हेक्टेयर कर रहे हैं। मैं केंद्र से भी ऐसा करने का आग्रह करूंगा। अब तक हमने आपदा प्रभावित लोगों को लगभग 3800 करोड़ रुपये की मदद दी है| उद्धव ठाकरे की नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार गृह निर्माण के लिए 5 हजार करोड़ देगी|